नागिन एक्ट्रेस पर चढ़ा 'धड़क' फीवर, पति ने गाया रोमांटिक सॉन्ग

दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम के बाद एक और टीवी कपल पर धड़क का फीवर चढ़ा है.

Advertisement
अनीता हसनंदानी अपने पति के साथ अनीता हसनंदानी अपने पति के साथ

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 25 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 9:08 AM IST

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की रोमांटिक ड्रामा फिल्म धड़क बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है. मूवी को सेलेब्स, क्रिटिक्स और दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. टीवी सेलेब्रिटीज पर भी धड़क का क्रेज छाया है. दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम के बाद एक और टीवी कपल पर धड़क का फीवर चढ़ा है.

यहां बात हो रही है नागिन-3 की एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी की. उन्होंने अपने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके पति रोहित एक्ट्रेस के लिए धड़क का रोमांटिक सॉन्ग ''पहली बार'' गा रहे हैं. दोनों गाड़ी के अंदर बैठे हैं. बैकग्राउंड में धड़क का सॉन्ग ''पहली बार'' भी चल रहा है. दोनों की केमिस्ट्री काफी शानदार नजर आ रही है.

Advertisement

वीडियो को शेयर करते हुए अनीता ने कैप्शन लिखा- ''रोहित मुझसे वादा करो कि तुम कभी मेरे लिए गाना नहीं गाओगे. यहां तक कि बाथरुम में अपने लिए भी नहीं गाओगे.''

बता दें, इससे पहले टीवी कपल दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने धड़क मूमेंट को रीक्रिएट किया था. शोएब ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वे अपनी पत्नी दीपिका के साथ धड़क के टाइटल ट्रैक को रीक्रिएट करते हुए नजर आए. वीडियो शेयर करते हुए शोएब ने कैप्शन लिखा- Looking forward to experience this eternal tale of love!!! #dhadak.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement