'द 50' में पति संग हुई भोजपुरी एक्ट्रेस की लड़ाई, यूजर्स ने बताया टॉक्सिक, क्या लेगी तलाक?

मोनालिसा और विक्रांत ने टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो 'द 50' में साथ एंट्री की थी. दोनों को शो में साथ देख उनके फैंस खुश थे. हालांकि दोनों के बीच में झड़प होती भी नजर आई. अब शो में पति संग हिस्सा लेने को लेकर एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बात की है.

Advertisement
'द 50' में साथ नजर आए विक्रांत और मोनालिसा (Photo: ITG) 'द 50' में साथ नजर आए विक्रांत और मोनालिसा (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:39 AM IST

जब कोई कपल रियलिटी टीवी की दुनिया में आता है, तो अक्सर उनकी खूब आलोचना होती है. कई दर्शक कैमरे पर दिखाई गई केमिस्ट्री या झगड़ों को देखकर कपल के रिश्ते को लेकर अपनी सोच बना लेते हैं. किसी की शादी की चर्चा होती है, तो किसी का तलाक हो जाएगा ऐसा माना जाने लगता है. भोजपुरी स्टार मोनालिसा और उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ भी ऐसा ही हो रहा है.

Advertisement

विक्रांत संग रिश्ते पर बोलीं मोनालिसा

मोनालिसा और विक्रांत ने टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो 'द 50' में साथ एंट्री की थी. दोनों को शो में साथ देख उनके फैंस खुश थे. हालांकि दोनों के बीच में झड़प होती भी नजर आई. अब शो में पति संग हिस्सा लेने को लेकर एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बात की है. फ्री प्रेस जर्नल संग एक बातचीत में मोनालिसा से पूछा गया कि क्या उन्हें कैमरे पर अपनी छवि को लेकर कोई इनसिक्योरिटी थी, तो एक्ट्रेस ने कहा, 'हमें पता था हमारे बीच कॉन्फ्लिक्ट्स होंगे...' मोनालिसा ने समझाया कि पति-पत्नी के बीच झगड़े स्वाभाविक होते हैं, इसलिए उन्हें कैमरे पर दिखाने से डर नहीं था. एक्ट्रेस ने साफ कहा, 'कॉन्फ्लिक्ट होंगे लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि हमारे दरवाजे पर डिवोर्स है.'

द 50 में हो चुकी है लड़ाई

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि उनके और पति विक्रांत बीच गलतफहमियां और लड़ाइयां होती हैं, लेकिन वे हमेशा मुद्दों को सुलझा लेते हैं. मोनालिसा ने बताया कि 'द 50' के हालिया एपिसोड्स में विक्रांत उन्हें स्थितियों को धैर्य से समझाते दिख रहे हैं. हालांकि दर्शकों ने क्लैश को नेगेटिव तरीके से देखा, क्योंकि पूरा संदर्भ शो पर नहीं दिखाया गया. उन्होंने माना कि कुछ फैंस ने सुझाव दिया है कि उन्हें अपने पति के डांटने के दौरान बोलना चाहिए था, और विक्रांत को कुछ दर्शकों ने 'टॉक्सिक' तक कह दिया.

मोनालिसा ने साफ किया, 'ये हमारी समझ है. मुझे पता है कि वो मुझे समझाने की कोशिश कर रहा है.' उन्होंने जोड़ा कि विक्रांत नहीं चाहते थे कि कैमरे पर वे कमजोर दिखें. इसे 'हमारी चीज' कहते हुए मोनालिसा ने पुष्टि की कि उनके बीच तलाक की कोई बात नहीं है. मोनालिसा ने अपने पति विक्रांत की तारीफ भी की. उन्हें शो का मजबूत कंटेंडर बताया और कहा कि वो वाकई अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं. फिलहाल शिव ठाकरे के 'द 50' जीतने की अफवाहें हैं. हालांकि फिनाले एपिसोड अभी आना बाकी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »