दुल्हन बनी 'तारक मेहता' की बेटी, शादी में गाया गाना, पति ने गिटार बजाकर जीता दिल

शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा लोढ़ा ने उदयपुर के उम्मेद भवन में भव्य शादी की जिसमें राजनीति, खेल और फिल्मी जगत के कई सितारे शामिल हुए. शादी में स्वरा ने अपने पति के साथ गाना गाकर अपनी गायिकी का जादू बिखेरा, जिससे फैन्स इंप्रेस दिखे.

Advertisement
शैलेश लोढ़ा की बेटी की शाही शादी (Photo: Screengrab) शैलेश लोढ़ा की बेटी की शाही शादी (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 10 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:40 PM IST

एक्टर, कवि और राइटर शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा लोढ़ा शादी करके नया सफर शुरू कर चुकी हैं. स्वरा की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन से हुई हैं. शादी में राजनीति, खेल और फिल्मी जगत के कई सितारे शामिल हुए. शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी में VIP मेहमानों को देखकर एक्टर को तारक मेहता का अंबानी बताया जा रहा है.  

Advertisement

अब शादी से नया वीडियो सामने आया है, जिसमें स्वरा अपने पति के साथ गाना गाती दिख रही हैं. स्वरा की मधुर आवाज सुनकर फैन्स उनकी गायिकी के फैन हो गए हैं. 

शादी में दिखा दुल्हन का टैलेंट 
शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा लाइमलाइट से दूर रहती हैं. वो पेशे से राइटर और सिंगर हैं. शादी में स्वरा ने आयुष्मान खुराना की फिल्म विक्की डोनर का पानी दा रंग गाना गाया. स्वरा गा रही थीं और उनके पति शाश्वत पीछे से गिटार बजा रहे थे. स्वरा की आवाज में बिल्कुल प्रोफेशनल सिंगर जैसा मैजिक था. शैलेश लोढ़ा की बेटी का टैलेंट देखकर इंटरनेट इंप्रेस हो गया है. 

एक फैन ने कमेंट करते हुए कहा कि ये टैलेंट अब तक कहां छिपा था. दूसरे यूजर ने लिखा कि पिता बेहतरीन एक्टर-कवि हैं. बेटी इतनी अच्छी सिंगर है और दामाद गिटार में उस्तार है. लगता है कि पूरा परिवार टैलेंट का खजाना है. लोग स्वरा और शाश्वत की जोड़ी को मेड फॉर ईच अदर बता रहे हैं. फैन्स का कहना है कि टैलेंट लोग खुद ब खुद लाइमलाइट लूट ले जाते हैं. एक ने लिखा कि OMG क्या आवाज है. 

Advertisement

बता दें कि शैलेश लोढ़ा के दामाद शाश्वत सिंगापुर बेस्ड बैंकर हैं. वो कॉर्पोरेट सेक्टर में काम करते हैं और उनकी अच्छी कमाई है. भले ही शाश्वत की शादी शोबिज की दुनिया की बड़ी हस्ती से हुई है, लेकिन वो खुद लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं. यही वजह है कि इंटरनेट पर उनके बारे में ज्यादा जानकारी मौजूद नहीं है. 

शैलेश लोढ़ा ने अपनी बेटी की शादी पर करोड़ों रुपये खर्च करके उसे यादगार बना दिया है. वहां आने वाले मेहमान भी स्वरा की खुशियों में शामिल होकर खुश दिखे. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »