टीवी के लेजेंडरी 'गिरगिट' हैं सुनील ग्रोवर, मिमिक्री से उड़ा रहे सबके होश, टैलेंट को सलाम

अगर आपको याद हो तो 'धुरंधर' की रिलीज के वक्त दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह को 'कमेलियन' यानी गिरगिट बताया था. अगर रणवीर सिंह बड़े पर्दे के कमेलियन हैं, तो सुनील ग्रोवर को छोटे पर्दे का कमेलियन कहा जा सकता है.

Advertisement
लेजेंड हैं सुनील ग्रोवर (Photo: Instagram/@netflix_in) लेजेंड हैं सुनील ग्रोवर (Photo: Instagram/@netflix_in)

पल्लवी

  • नई दिल्ली,
  • 25 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:45 AM IST

इन दिनों हर तरफ फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' और एक्टर रणवीर सिंह के चर्चे हो रहे हैं. फिल्म भारत समेत दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है.इसने अपने पहले हफ्ते में ही 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा ग्लोबल कलेक्शन के मामले में पार कर लिया है. लेकिन 'धुरंधर 2' की आंधी और रणवीर की तारीफ के पुलों के बीच एक और शख्स है, जो अपने टैलेंट और मेहनत के दम पर सभी से वाहवाही बटोर रहा है. वो कोई और नहीं बल्कि कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर हैं.

Advertisement

कॉमेडियन कपिल शर्मा के कॉमेडी शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में गुत्थी, डॉक्टर मशहूर गुलाटी और रिंकू भाभी का रोल निभाकर हर घर में अपनी पहचान बनाने वाले सुनील ग्रोवर. अगर आपको याद हो तो 'धुरंधर' की रिलीज के वक्त दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह को 'कमेलियन' यानी गिरगिट बताया था.अगर रणवीर सिंह बड़े पर्दे के कमेलियन हैं, तो सुनील ग्रोवर को छोटे पर्दे का कमेलियन कहा जा सकता है.

बीते कुछ सालों में कपिल शर्मा ने अपने कॉमेडी टीवी शो को नेटफ्लिक्स पर शिफ्ट कर लिया है. उनके शो का नाम 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' हो गया है. अब वो हर 'शनिवार फनीवार' लेकर आते हैं. शो के शुरुआती सीजन बहुत कमाल के नहीं थे, इसमें कोई दोराय नहीं है. मगर सुनील ग्रोवर के आने के बाद से मानो वक्त बदल गया, जज़्बात बदल गए. सुनील ने इस शो को फर्श से अर्श पर पहुंचाया है. उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कपिल शर्मा की कास्ट में उनके शामिल होने से जो रौनक आती है, वो कोई और नहीं ला सकता.

Advertisement

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के सीजन 4 की खासकर बात की जाए तो इसके 'धुरंधर' सुनील ग्रोवर ही थे. उन्होंने गुलजार साहब से लेकर सलमान खान, आमिर खान, नवजोत सिंह सिद्धू, कादर खान का रूप धारण कर उनकी मिमिक्री कर चुके हैं. सुनील, हर किरदार को इतना बखूबी निभाते हैं कि असली और नकली में फर्क करना मुश्किल हो जाता है. आमिर खान ने तो उन्हें अपनी मिमिक्री करते देख फिल्म 'हैपी पटेल' के प्रमोशन में ही शामिल कर लिया था. इतना ही नहीं, 'कौन बनेगा करोड़पति' के मंच पर अमिताभ बच्चन के सामने बैठकर उनकी आंखों में आंखें डालकर सुनील ने ऐसी परफॉरमेंस दी थी कि खुद बिग बी भी हिल गए थे.

इसके अलावा वो रंगीला राजा, बंटू कुमार बिजली, भाभी और न्यूज अंकर का रोल भी निभाते हैं. सुनील ग्रोवर का काम इतना जबरदस्त है कि आपका उनसे नजरें हटाना मुश्किल हो गया है. कपिल शर्मा को देखने के लिए दर्शकों को मोटिवेशन सुनील हो गए हैं. शो के वीडियो के कमेंट सेक्शन में आकर आप जाएं तो कई यूजर्स उन्हें 'शो की जान बताते' दिख ही जाते हैं. सुनील को दर्शकों के साथ-साथ सितारों से भी तारीफ मिल रही है. हाल ही में सीनियर एक्टर गजराज राव ने उन्हें सराहते हुए एक खूबसूरत पोस्ट लिखी थी. साथ ही मनोरंजन करने के लिए उनका शुक्रिया भी कहा था.

Advertisement

और सही भी तो है न, दुनिया में कुछ ही सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार हो पाते हैं. जो आपको हंसाए, आपको उत्साहित करें और आपको किसी से प्यार करवाएं. कैमरा ऑफ होने के बाद वो बिना किसी शो-शा के लाइमलाइट से दूर चले जाते हैं. फिर आप उन्हें कभी इस्त्री वाले की दुकान पर काम करते या फिर आलू बेचते देखने हैं. सुनील ग्रोवर के टैलेंट को एक्सपीरिएंस करना किसी प्रिविलेज से कम नहीं है. वो लेजेंड हैं!

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement