26 साल में इतना बदल गई सोन परी की फ्रूटी, एक्ट‍िंग छोड़कर बनीं गेमर, कमा रही करोड़ों

बच्चों का फेवरेट सोन परी शो में दिखने वाली फ्रूटी यानी एक्ट्रेस तनवी हेगड़े अब काफी बड़ी हो गई हैं. वो इतनी बदल गई हैं कि अब उनका नया लुक देखकर कई लोगों को हैरानी होने वाली है. तनवी ने एक्टिंग को भी अलविदा कह दिया है.

Advertisement
सोन परी वाली फ्रूटी यानी तन्वी हेगड़े (Photo: Instagram @tanvihegde) सोन परी वाली फ्रूटी यानी तन्वी हेगड़े (Photo: Instagram @tanvihegde)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:16 PM IST

90s किड्स ने बड़े होते-होते कई सारे टीवी शोज ऐसे देखे हैं, जो आज भी अगर कहीं दिख जाए तो उनकी पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं. 2000 में स्टार प्लस पर कई सारे किड्स फ्रेंडली शो जैसे शाका लाका बूम बूम, करिश्मा का करिश्मा, सोन परी आए, जो आज भी किसी ना किसी के फेवरेट हैं.

इन सभी शोज की खासियत यही थी कि इनमें दिखे एक्टर्स को आज भी उनके किरदारों के नाम से याद रखा जाता है. फिर चाहे वो सोन परी बनीं मृणाल कुलकर्णी हों या शो में छोटी सी बच्ची फ्रूटी बनी तनवी हेगड़े. इस शो ने उन्हें घर-घर में बहुत पॉपुलैरिटी दिलाई. हालांकि समय बीतने के बाद, सभी एक्टर्स की जिंदगी में काफी सारे बदलाव आए. उम्र बढ़ने के साथ-साथ सभी के लुक भी चेंज हो गए हैं. 

Advertisement

कितनी बदल गई है सबकी 'फ्रूटी'

सोन परी की फ्रूटी यानी तनवी हेगड़े की बीते दिनों एक रील सामने आई, जिसमें वो अपने बचपन से लेकर अभी के फोटो दिखा रही हैं. एक्ट्रेस ने अपने अलग-अलग लुक पेश किए, जिसमें उनके अंदर थोड़े बदलाव नजर आए. उन्हें ऐसे देखते ही लोगों को उनका बचपन याद आ गया, जब वो फ्रूटी खुराना बनकर सभी को एंटरटेन करती थीं. 

तनवी ने इससे पहले एक और रील डाली थी, जिसमें उनका नया हेयरकट नजर आया. उन्होंने अब बॉयकट करा लिए हैं, जिसके बाद वो कुछ वक्त तक पहचान में ही नहीं आईं. तनवी का बदला लुक देखकर लोग हैरान हैं. वो उनसे सवाल कर रहे हैं कि आखिर उन्होंने इतने छोटे बाल क्यों कर लिए. एक यूजर ने तो लिखा भी कि तुम्हें क्या हो गया फ्रूटी? 

Advertisement

तनवी हेगड़े वैसे अब एक्टिंग से भी दूरी बना चुकी हैं. उन्हें किसी टीवी शो या फिल्म में देखे हुए काफी समय हो गया है. उन्हें आखिरी बार मराठी फिल्म अलिप्त में देखा गया था, जो साल 2021 में आई थी. अब तनवी एक फुल टाइम गेमर बन चुकी हैं और उनका खुद का यूट्यूब चैनल है जहां वो लाइव स्ट्रीम पर नए-नए वीडियो गेम्स खेलती हैं. गेम‍िंंग की दुनिया में अपनी पहचान बना रही तनवी अच्छी कमाई भी कर रही हैं.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement