तारक मेहता छोड़ने के बाद Shailesh Lodha का नया शो, आप भी कहेंगे 'वाह भाई वाह'

शैलेश अब भारत के प्रमुख मनोरंजन चैनल शेमारू टीवी के नए ओरिजिनल शो 'वाह भाई वाह' को होस्ट करते नजर आएंगे. यह शो दर्शकों को मस्ती और हास्य-व्यंग्य से भरपूर मनोरंजन प्रदान करेगा. दर्शक 19 जून, 2022 की रात 9 बजे से हर दिन इस शो का आनंद ले सकेंगे.

Advertisement
शैलेश लोढ़ा शैलेश लोढ़ा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 जून 2022,
  • अपडेटेड 7:32 PM IST
  • शैलेश ला रहे नया शो
  • तारक मेहता... को कहा शुक्रिया

प्रसिद्ध कवि शैलेश लोढ़ा किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. सुंदर कविताओं और हंसी के ठहाकों की जब एक साथ बात आती है, तो शैलेश का ही नाम सबसे पहले जेहन में आता है. शैलेश लोढ़ा, एक प्रमुख अभिनेता, लेखक, एंकर और एक प्रसिद्ध कवि हैं, जो दुनियाभर में सबसे लोकप्रिय कवियों में से एक हैं. वे पिछले 42 वर्षों से दिल को छू लेने वाली अविश्वसनीय कविताओं से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं.

Advertisement

शैलेश ला रहे अपना शो

शैलेश अब भारत के प्रमुख मनोरंजन चैनल शेमारू टीवी के नए ओरिजिनल शो 'वाह भाई वाह' को होस्ट करते नजर आएंगे. यह शो दर्शकों को मस्ती और हास्य-व्यंग्य से भरपूर मनोरंजन प्रदान करेगा. दर्शक 19 जून, 2022 की रात 9 बजे से हर दिन इस शो का आनंद ले सकेंगे.

इस शो में शैलेश लोढ़ा के साथ तीन और कवि भी शामिल होंगे, जो रोजमर्रा की जिंदगी के हल्के-फुल्के पक्ष को पेश करते हुए अपनी काव्य प्रतिभा से आपको हंसाएंगे और गुदगुदाएंगे. यह शो बेहतरीन कविता, व्यंग्य, भावनाएं और कॉमेडी प्रस्तुत करेगा, क्योंकि इसका उद्देश्य कविता और तुकबंदी को मजाकिया अंदाज में पेश करते हुए दर्शकों का मनोरंजन करना है, जो सभी काव्य प्रेमियों को जरूर पसंद आएगा.

बिकिनी पहनकर ऑफिस पहुंची सिंगर Myleene Klass, फैंस ने पूछा- मीट‍िंग कब है?

Advertisement

वाह भाई वाह पर कही ये बात

'वाह भाई वाह' को लेकर बेहद उत्साहित शैलेश लोढ़ा ने कहा, "मैं शेमारू टीवी के ओरिजिनल शो 'वाह भाई वाह' का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं. एक कवि होने के नाते, यह शो मेरे दिल के बहुत करीब है और जैसे कि शेमारू ने हमारे देश के कवियों और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहन देने के लिए ऐसा शो बनाने का फैसला किया है. इसके लिए मैं पूरी टीम को धन्यवाद देना चाहता हूं. मुझे यकीन है कि दर्शक इस शो को बेहद पसंद करेंगे और खुश होकर दिल से कहेंगे वाह भाई वाह."

Farhan Akhtar-Shibani Dandekar ने किया अंडरवाटर KISS, फैंस को आई ZNMD की याद

शेमारू टीवी सभी प्रमुख डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क्स और प्लेटफॉर्म्स पर मुफ्त में उपलब्ध है. इसे सभी डीटीएच, केबल टीवी और डीडी फ्री डिश नेटवर्क पर आसानी से देखा जा सकता है. इसके अलावा शेमारू टीवी में प्रोग्रामिंग की एक मजबूत और व्यापक सीरीज है, जो भारतीय दर्शकों के हर मूड को संतुष्टि प्रदान करती है. इस सीरीज़ में पौराणिक कथाएं, भक्ति से जुड़े शो, ड्रामा, रोमांस, रहस्य और क्राइम थ्रिलर शामिल हैं, जो पूरे परिवार को एंटरटेन करते हैं. इसके साथ ही अब कतार में नया शो 'वाह भाई वाह' अपनी हाजिरी दर्ज करा रहा है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »