शहनाज के कहने पर जब रोहित शर्मा बोले- त्वाडा कुत्ता टॉमी

'बिग बॉस 13' में शहनाज गिल के 'साडा कुत्ता कुत्ता, त्वाडा कुत्ता टॉमी' खूब फेमस हुआ था और उनके इस डायलॉग पर जमकर मीम और वीडियो बने थे. अब एक्ट्रेस ने क्रिकेटर रोहित शर्मा से भी यही डायलॉग बुलवा लिया है.

Advertisement
रोहित शर्मा ने बोला शहनाज का फेमस डायलॉग. (Photo- Instagram) रोहित शर्मा ने बोला शहनाज का फेमस डायलॉग. (Photo- Instagram)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 15 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:10 PM IST

शहनाज गिल का बिग बॉस का सालों पुराना वायरल डायलॉग त्वाडा कुत्ता टॉमी, साडा कुत्ता कुत्ता तो आपको याद ही होगा. 'बिग बॉस 13' में उनका ये डयलॉग खूब वायरल हुआ था. अब शहनाज ने रोहित शर्मा के पॉपुलर शो 'फैमिली फुल हाउस विद रोहित' में अपने इस डयलॉग को दोहराया और रोहित शर्मा को भी ये डायलॉग बोलने को मजबूर कर दिया.

शो के प्रोमो में शहनाज दरअसल रोहित शर्मा से अपना फेमस डायलॉग बोलने को कहती हैं. रोहित भी इस बात को मान लेते हैं और शहनाज के साथ उनकी हर लाइन को दोहराते है. उन दोनों का ये अंदाज देखकर वहां मौजूद हर कोई हंसते हैं.

Advertisement

जब शहनाज शो में बोलती हैं कि 'क्या करूं मैं मर जाऊं? मेरी कोई फीलिंग नहीं  है? साडा कुत्ता कुत्ता, त्वाडा कुत्ता टॉमी.' तो रोहित भी उसी अंदाज में इस डायलॉग को दोहराते हैं. इससे शो का माहौल मजेदार हो जाता है. शो में सिंगर मीका सिंह और चिंकी-मिंकी भी मौजूद थीं, जो इस मजेदार पल का हिस्सा बनीं.

बता दें कि बिग बॉस से शहनाज का ये डायलॉग खूब पॉपुलर हुआ था और आज भी इस डायलॉग पर खूब रील बनती हैं. ये डायलॉग 'बिग बॉस 13'के दौरान काफी फेमस हुआ था. शहनाज ने शो में कंटेस्टेंटस के साथ हुए बहस के दौरान ये बात कही थी.

बिग बॉस 13 से शहनाज गिल देशभर में पॉपुलर हो गई थीं. सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया और सोशल मीडिया पर इस जोड़ी को सिडनाज के नाम से जाना गया. 

Advertisement

बिग बॉस में शहनाज का चुलबुला अंदाज, उनका पंजाबी लहजा और मस्ती भरी बातें दर्शकों को खूब पसंद आई थीं, यहां तक की लोग उनको पंजाब की कटरीना कैफ बोलते थे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »