Naagin 6 Promo Out: सीजन 6 में 'राष्ट्रवादी' हुई नागिन, पड़ोसी देश के वायरस अटैक से देश को बचाएगी!

नागिन 6 का प्रोमो रिलीज किया गया है. इसमें नागिन कौन है, चेहरे का खुलासा नहीं किया है. लेकिन हां, नागिन की थोड़ी बहुत झलकियां जरूर देखने को मिलती है. साल 2020 में हुआ एक अटैक जिसने पूरी दुनिया को बदल दिया है. उस महामारी से देश को बचाने के लिए अब कोई और रास्ता नहीं बचा है. सभी को नागिन का इंतजार है कि वो आकर सबको बचाएगी.

Advertisement
नागिन 6 पोस्टर नागिन 6 पोस्टर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 11:31 AM IST
  • नागिन 6 का प्रोमो आउट
  • देश को कोरोना से बचाएगी नागिन

लो जी... नागिन आ गई देश को कोरोना से बचाने के लिए है. अरे हंसिए मत. थोड़ा फनी जरूर है ये सुनने में. लेकिन आप तो जानते ही हैं एकता कपूर के शोज में कुछ भी हो सकता है. एकता के इस सुपरनैचुरल ड्रामा को कोरोना काल में नया ट्विस्ट दिया गया है. जहां नागिन ने देश को कोरोना से बचाने का बेड़ा उठाया है.

Advertisement

आ गई नागिन, अब भगेगा कोरोना
कलर्स पर नागिन 6 का प्रोमो रिलीज किया गया है. इसमें नागिन कौन है, चेहरे का खुलासा नहीं किया है. लेकिन हां, नागिन की थोड़ी बहुत झलकियां जरूर देखने को मिलती है. साल 2020 में हुआ एक अटैक जिसने पूरी दुनिया को बदल दिया है. उस महामारी से देश को बचाने के लिए अब कोई और रास्ता नहीं बचा है. सभी को नागिन का इंतजार है कि वो आकर सबको बचाएगी. क्योंकि जहर ही जहर को काट सकता है. इस बार नागिन खुद के लिए नहीं बल्कि देश की रक्षा के लिए आई है. बदलती दुनिया के साथ आपकी चहेती नागिन भी बदल चुकी है.


 

ट्रोल हो रहा शो का कॉन्सेप्ट
अब ये तो शो देखने के बाद ही मालूम पड़ेगा कैसे देश की रक्षा करने के लिए जहर बनकर जहर को खत्म करेगी नागिन? वैसे जिस कोरोना का तोड़ दुनिया भर के डॉक्टर्स, साइंटिस्ट नहीं निकाल पाए, उस वायरस का खात्मा नागिन कैसे करेगी, ये देखना दिलचस्प होगा. 

Advertisement


 

देखा जाए तो एकता कपूर के इस अद्भुत आइडिया को लोग ट्रोल भी कर रहे हैं. लोगों ने राइटर के दिमाग को शत शत प्रणाम किया है. लोग इसे सेंसलेस कह रहे. यूजर्स ने ये तक कह दिया कि शो का ये सीजन भी नहीं चलेगा. खैर, लोगों को अब सीजन के शुरू होने का इंतजार, साथ ही लीड नागिन के खुलासे का इंतजार है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »