KBC 18: 'जिंदगीभर दुआ देंगे', दिहाड़ी मजदूर ने रोते हुए बेटे के लिए मांगी नौकरी, भावुक हुए अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में महाराष्ट्र के विशाल प्रेमचंद्र राठौड़ की कहानी ने दर्शकों का दिल छू लिया. विशाल तीन साल से MPSC की तैयारी कर रहे हैं और आर्थिक तंगी के बावजूद सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं. शो में विशाल के पिता ने नौकरी की गुहार लगाई, जिससे अमिताभ बच्चन भी भावुक हो गए.

Advertisement
अमिताभ बच्चन क्यों हुए इमोशनल (Photo: Screengrab) अमिताभ बच्चन क्यों हुए इमोशनल (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 30 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 1:42 PM IST

अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पति दर्शकों का ध्यान खींच रहा है. 25 अगस्त को प्रसारित हुए शो में बेरोजगार युवाओं की कहानी दिखाई गई. वाशिम (महाराष्ट्र) के रहने वाले विशाल प्रेमचंद्र राठौड़ ने उम्मीद जताई कि शो में आने से उन्हें 'छोटी सी नौकरी' मिल जाएगी. विशाल की कहानी ने शो देखने वाले हर शख्स की आंखें नम कर दीं.  

Advertisement

भावुक कर देने वाला पल
वीडियो में दिखाया गया है कि गेम खत्म होने के बाद विशाल के पिता ने स्टूडियो में मौजूद दर्शकों से रोते हुए अपने बेटे के लिए नौकरी की गुहार लगाई. शो के होस्ट अमिताभ बच्चन भी इस अपील में शामिल हो गए.

विशाल के पिता ने केबीसी के मंच से बताया कि उनके बेटे की दो बहनें हैं और मां बीमार हैं. अगर मेरे बच्चे को कोई छोटी सी नौकरी दे दे, तो जिंदगीभर हम उनके लिए दुआ करेंगे. उन्होंने हाथ जोड़ते हुए अपने बेटे के लिए नौकरी मांगी और रो पड़े. उन्होंने कहा- अभी हमारी हालत खराब है. दो लड़कियां हैं, घरवाली बीमार रहती है. हम भगवान से दुआ कर रहे हैं कि अगर हमारे बच्चे को छोटी सी नौकरी मिल जाए, तो हमारा बुढ़ापा निकल सकता है. अमिताभ बच्चन ने भी हाथ जोड़कर विशाल के लिए नौकरी की अपील की.

Advertisement

विशाल पिछले तीन साल से महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग यानी MPSC की तैयारी कर रहे हैं. उनका सपना सरकारी नौकरी हासिल करना है, लेकिन आर्थिक स्थिति उनके रास्ते में बड़ी चुनौती बनी हुई है. विशाल ने कहा कि वो रोज अपने पिता के साथ मजदूरी का काम ढूंढने जाते हैं, जबकि उनकी मां एक कैंटीन में सफाई कर्मचारी के तौर पर काम करती हैं. इन हालातों से अमिताभ बच्चन भावुक हो गए और उन्होंने विशाल से कहा कि उनकी कहानी ने उनका दिल छू लिया है. 

विशाल की कहानी ने सोशल मीडिया यूजर्स को भी भावुक कर दिया. कई लोगों ने अमिताभ से खुद विशाल की मदद करने की अपील की. एक यूजर ने लिखा, सलमान भाई होते तो इसकी जरूर मदद करते, जबकि दूसरे ने कहा, मैं खुद 3 साल से बेरोजगार हूं, घर पर कोई काम नहीं. एक ने कहा कि हमारे प्रशासन पर शर्म और इस चाचा को सलाम. बता दें कि विशाल ने शो 25 लाख रुपये की रकम जीती है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »