'अब चुप नहीं रहूंगी', धर्म परिवर्तन विवाद पर हिमांशी खुराना का पलटवार, Ex आसिम रियाज को दी खुली चुनौती

हिमांशी खुराना और आसिम रियाज की राहेें सालों पहले अलग तो हो गई थीं. लेकिन उनकी नफरत अब जाकर बाहर आ रही है. दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया है. आसिम के बाद, हिमांशी ने पूरे विवाद पर सबूत पेश करने का दावा किया है.

Advertisement
गहराया आसिम-हिमांशी का विवाद (Photo: Instagram) गहराया आसिम-हिमांशी का विवाद (Photo: Instagram)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 9:56 PM IST

बिग बॉस 13 फेम हिमांशी खुराना और आसिम रियाज इस समय टॉक ऑफ द टाउन बन चुके हैं. धर्म परिवर्तन को लेकर उनका हुआ ब्रेकअप सुर्खियों में आ चुका है. हिमांशी ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में बिना आसिम का नाम लिए कहा था कि उनका रिश्ता इसलिए खत्म हुआ क्योंकि उनके धर्म को बदलने की कोशिश की गई. ये बात सुनकर आसिम भड़क उठे, और एक्ट्रेस पर शब्दों से निशाना साधना शुरू किया.

Advertisement

आसिम रियाज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए हिमांशी की हेल्थ और पॉपुलैरिटी पर बात की. उन्होंने एक्ट्रेस को धर्म का सहारा लेकर उनके खिलाफ इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी. आसिम ने दावे किए कि हिमांशी उनकी वजह से फिट हुईं. एक्ट्रेस ने ब्रेकअप के तीन महीनों बाद वापस उनके पास आने की कोशिश की. इस तरह के दावे आसिम रियाज ने पिछले 24 घंटों में किए, जिसपर अब हिमांशी ने पलटवार किया है. 

आसिम के खिलाफ हिमांशी का पलटवार

X के जरिए हिमांशी खुराना ने एक लंबा नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बिना आसिम का नाम लिए उनपर निशाना साधा है. हिमांशी कह रही हैं कि उन्होंने हमेशा अपनी निजी जिंदगी के बारे में सोशल मीडिया पर बात करते समय सम्मान और सावधानी बरती है. चाहे वो उनका बिग बॉस का एक्सपीरियंस हो, आध्यात्मिक सफर हो या उनकी सेहत से जुड़ी बातें—उन्होंने हमेशा ईमानदारी से अपनी कहानी शेयर की है.

Advertisement

एक्ट्रेस कहती हैं- मैंने कभी अपनी निजी परेशानियों को किसी का अपमान करने या किसी को निशाना बनाने के बहाने के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया. मैंने कभी ये नहीं कहा कि मेरा धर्म जबरदस्ती बदलवाने की कोशिश की गई थी. ये कहानी लोगों और मीडिया ने खुद बनाई है. लेकिन अब जब मेरी हेल्थ का मजाक उड़ाया जा रहा है और मेरी परेशानियों पर सवाल उठाए जा रहे हैं, तो मुझे लगता है कि अब कुछ सीमाएं तय करने की जरूरत है. 

सबूत दिखाने को तैयार हिमांशी

हिमांशी आगे कहती हैं कि अगर बात सबूतों और प्रूफ की हो रही है, तो फिर पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए. वो धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले और अपने साथ हुई हिंसा के बारे में CCTV फुटेज और रिकॉर्डिंग जैसे सबूत शेयर करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने अपनी पोस्ट में खास तौर पर 27 नवंबर 2023 की सुबह का जिक्र किया है और कहा है कि सामने वाले को वो दिन याद होना चाहिए.

एक्ट्रेस ने कहा- अगर कोई मेरी इमेज खराब करने की कोशिश करेगा, तो अब मैं उस शख्स की तथाकथित इमेज बचाने के लिए चुप नहीं रहूंगी और ना ही बार-बार अपना अपमान सहूंगी. कई प्रोडक्शन हाउस और चैनलों से जुड़े लोगों ने सामने वाले की गलतियां कवर की हैं, लेकिन अब मैं ऐसा नहीं करूंगी. मैंने अभी तक अपनी गरिमा बनाए रखी और सामने वाले को सम्मान दिया, इसलिए मुझे भी बदले में वही सम्मान चाहिए. अगर ऐसा नहीं होता, तो मेरे पास अब चुप रहने की कोई वजह नहीं है. अगर सामने वाला 'सबूत दिखाओ' वाला खेल खेलना चाहता है, तो मैं भी तैयार हूं—लेकिन इस बार सब कुछ सच्चाई, तथ्यों और जवाबदेही के साथ सामने आना चाहिए.

Advertisement

हिमांशी ने अंत में ये भी कह रही हैं कि उन्हें समझ नहीं आता कि लोगों को तब समस्या क्यों होती है जब वो अपनी जिंदगी के एक्सपीरियंस और उनसे मिली सीख लोगों के साथ शेयर करती हैं. जब बाकी लोग खुले तौर पर अपने एक्सपीरियंस बताते हैं, तो उनके अपने एक्सपीरियंस शेयर करने पर अलग तरह से सवाल क्यों उठाए जाते हैं? 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »