'एल्व‍िश से मिलकर आया हूं, नहीं कबूला उसने कोई गुनाह, न किया जहर का इस्तेमाल', बोले पिता राम अवतार

फिलहाल यूट्यूबर न्यायिक हिरासत में हैं. इससे उनके परिवार पर गहरा असर पड़ा है. आजतक से एक्सक्लूसिव बातचीत में एल्विश की मां सुषमा यादव और पिता राम अवतार ने बेटे पर लगे सभी आरोपों को खारिज किया. बेटे एल्विश का पक्ष रखते हुए माता-पिता ने अपना दर्द बयां किया.

Advertisement
माता-पिता के साथ एल्विश यादव माता-पिता के साथ एल्विश यादव

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 मार्च 2024,
  • अपडेटेड 2:50 PM IST

यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. एल्विश पर सांप के जहर की सप्लाई का आरोप लगा है. बीते दिन पूछताछ में एल्विश ने कबूल किया कि वो रेव पार्टी में सांप के जहर सप्लाई करने के मामले में लिप्त आरोपियों से पहले भी मिल चुके हैं. एल्विश पर NDPS एक्ट के तहत कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं.

Advertisement

फिलहाल यूट्यूबर न्यायिक हिरासत में हैं. इससे उनके परिवार पर गहरा असर पड़ा है. आजतक से एक्सक्लूसिव बातचीत में एल्विश की मां सुषमा यादव और पिता राम अवतार ने बेटे पर लगे सभी आरोपों को खारिज किया. बेटे एल्विश का पक्ष लेते हुए माता-पिता ने अपना दर्द बयां किया. उन्होंने गुहार लगाई कि उनके बेटे के बारे में कोई गलत खबर ना चलाएं. पेरेंट्स ने बताया कि वो कल ही एल्विश से मिलकर आए हैं. उन्होंने कोई गुनाह नहीं कबूला है. NGO वाले उसे फंसा रहे हैं. एल्विश के नाम का गलत फायदा उठाया जा रहा है.

जानबूझकर फंसाया गया

मां ने कहा- मेरे बेटे ने ना कोई गलत काम किया है. ना कभी करेगा. जो वीडियो चलाई जा रही है, वो अलग अलग लोकेशन की है. वो कभी ऐसी पार्टियों में नहीं गया है. बच्चे का नाम है, हाइप है, इसलिए एनजीओ वाले उसे जानबूझकर फंसा रहे हैं. मेरा बेटा निर्दोष, बिल्कुल साफ सुथरा लड़का है वो, उसने कभी कोई गलत नहीं किया. 

Advertisement

हर जन्म में यही बेटा चाहिए, बोले एल्व‍िश के पिता 

इसी के साथ उनके पिता ने भी एल्विश यादव को बेकसूर ठहराते हुए कहा- मैं चाहता हूं हमारी बात सुनी जाए. हमें अपनी बात कहने का पूरा हक है. मैं हजार जन्म लूं तब भी मुझे ऐसा ही बेटा चाहिए. इस पर मैं फक्र करता हूं. वो बिल्कुल निर्दोष है. वो इन सांप के जहर वाले केस से कोसों दूर है. जब से वो बिग बॉस जीता है लोग पीछे पड़ गए. मैं उससे कल मिल कर आया हूं. उसने कोई गुनाह कबूल नहीं किया है. हमें नहीं पता क्यों फंसाया जा रहा है. 

एल्विश पर लगे इल्जामों से माता-पिता दोनों ही बातचीत के दौरान भड़क गए. उन्होंने हर आरोप को सिरे से खारिज कर दिया. वहीं बाकी एक चैनल से बातचीत में एल्विश के माता-पिता ने रोते हुए बताया कि उनका बेटा जेल में भूखा प्यासा है. तीन दिन से हमने कुछ नहीं खाया है. वो एक हंसने खेलने वाला बच्चा है, हमेशा खुश रहने की सलाह देता है. उसे फंसाया जा रहा है. उससे मिलने के लिए कितने लोग घर के बाहर खड़े रहते हैं. ये उसके लिए लोगों का प्यार ही तो है. मां बोलीं, हमने पहले इस पूरे मामले को सीरियसली नहीं लिया था, क्योंकि हमें पता है हमारे बेटे ने कुछ नहीं किया है. लेकिन एक बड़े स्कैंडल में बेटे को फंसाया जा रहा है. 

Advertisement

लोन लेकर खरीदी गाड़ी

यूट्यूबर की कमाई और लाइफस्टाइल पर एल्विश के पिता ने कहा उनके बेटे के पास कोई लग्जरी गाड़ियां नहीं हैं. ये सभी गाड़ियां उसने लोन पर ले रखी हैं.  उनके पास बस दो गाड़ियां हैं. फॉर्चूनर और वैगन आर. एल्विश के नाम कोई भी प्रॉपर्टी नहीं है. उसके पास जमीन के बदले मिला हुआ प्लॉट है. एल्विश वीडियो के लिए दोस्तों की गाड़ी हायर करता है. बिग बॉस जीतने के बाद एल्विश ने कपड़े का काम किया, जैकेट बेची, यूट्यूब, वीडियो से वो पैसे कमाता है. 

इसी के साथ जब एल्विश के पेरेंट्स से उनकी यू्ट्यूब कमाई पूछी तो वो चुप हो गए. फिर मां बोलीं- जब एल्विश आपके पास आए तो आप पूछ लेना कमाई के बारे में. कोई कुछ भी बोले हम यही कहेंगे हमारा लड़का बिल्कुल बेकसूर है. अगर वो लग्जरी लाइफस्टाइल जीता है तो इसका ये मतलब नहीं वो अपराधी है.

सपोर्ट में आए अली गोनी

एल्विश के सपोर्ट में टीवी एक्टर अली गोनी भी आए. एल्विश की मां की एक पुरानी वीडियो वायरल हो रही हैं, जहां वो रोती हुई इमोशनल होती दिख रही हैं. इस वीडियो को लोग अभी का मान बैठे हैं. इसे देखकर अली ने भी रिएक्ट किया. उन्होंने कहा- एल्विश की मां को रोता देख मेरा दिल बैठा जा रहा है. मैं उम्मीद करता हूं कि वो जल्दी अपने बेटे से मिल पाएं. और एल्विश भविष्य में इन सब विवादों से दूर रह पाए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »