दिशा वकानी पर ससुराल की सख्ती! 'तारक मेहता' में कभी नहीं होगा कमबैक- बोलीं जेनिफर मिस्त्री

जेनिफर मिस्त्री ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दयाबेन की वापसी को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि दिशा वकानी अब शो में नहीं लौटेंगी और कमबैक की खबरें सिर्फ मार्केटिंग स्ट्रैटेजी हैं.

Advertisement
तारक मेहता में लौटेंगी दिशा वकानी? ( Photo: Instagram @dishavakani_official17) तारक मेहता में लौटेंगी दिशा वकानी? ( Photo: Instagram @dishavakani_official17)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 31 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:04 PM IST

टीवी का पॉपुलर सिटकॉम तारक मेहता का उल्टा चश्मा अक्सर चर्चा में रहता है. कभी अपनी कॉमेडी, कभी विवाद तो कभी एक बड़ा सवाल- दयाबेन की वापसी कब होगी? के लिए. शो से कॉन्ट्रोवर्शियल तौर पर रुखसती ले चुकीं मिसेज. रोशन सोढ़ी यानी जेनिफर मिस्त्री ने इस बारे में कई चौंकाने वाली बातें कही हैं. जेनिफर ने बताया कि दिशा वकानी कमबैक करने वाली थीं, लेकिन परिवार के लिमिटेशन्स ने उन्हें रोक लिया. 

Advertisement

चलता रहेगा तारक मेहता शो

जेनिफर ने असित मोदी के खिलाफ उत्पीड़न का केस दर्ज किया हुआ है. वो 2023 से फाइट कर रही हैं. जेनिफर ने बताया कि प्रोड्यूसर असित मोदी को किसी के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता. वो अपना काम निकाल कैसे भी निकाल लेते हैं. वहीं दयाबेन का किरदार निभाने वालीं दिशा वकानी शो से 10 साल से गायब हैं.   

बॉलीवुड बबल से बातचीत में जेनिफर ने कहा- शो चल रहा है, चलता रहेगा. तारक मेहता सीरियल की जो कुंडली है- वो कोई नहीं हिला सकता. चाहे दयाबन, जो डायरेक्टर थे वो गए, चाहे सोढ़ी गया या हाथी, मैं हूं या टप्पू-सोनू, किसी के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ा. दया के जाने से भी कोई फर्क नहीं पड़ा. दया 2017 से नहीं है. 10 साल होने वाले हैं. फिर भी शो चल रहा है. 

Advertisement

ऑडिशन के नाम पर एक्ट्रेस को लटकाया

बीच-बीच में अक्सर खबरें आती हैं कि दयाबेन वापस आ रही हैं, कमबैक होने वाला है. फोटोज आ जाती हैं, फिर पता चलता है कि अफवाह है. इसका जिक्र करते हुए जेनिफर ने कहा कि- वो तो मार्केटिंग स्ट्रेटेजी है. लोगों को कैसे एंगेज करके रखें. कैसे हाईप क्रिएट करें. जब मैं थी तब भी एक लड़की का ऑडिशन लिया था, वो दिल्ली से आती थी. उसको दो साल से ब्लॉक करके रखा कि करेंगे... शूट करेंगे. 

जेनिफर ने उस एक्ट्रेस का जिक्र करते हुए बताया कि वो 100 प्रतिशत दया है. मतलब आप यकीन नहीं करेंगे. आप सामने से उसकी शक्ल ना देखें तो कोई नहीं कह सकता कि वो दिशा वकानी का निभाया किरदार दयाबेन नहीं हैं. पर वो बहुत यंग थी. शायद 26-27 साल की तो दिलीप जोशी जी के आगे बहुत छोटी लगेगी तो ठीक नहीं लगेगा. इस  वजह से उसको नहीं लाए. वरना हमे बहुत बेस्ट चॉइस लगी थी. 

कभी वापस नहीं आएंगी दिशा वकानी

जेनिफर ने आगे क्लियर किया कि- लेकिन जो भी हो दिशा वकानी तो वापस नहीं आएंगी. दयाबेन की वापसी हो सकती है. बाकी मार्केटिंग स्ट्रेटेजी चलती रहेगी, कोई ना कोई फोटो वगेरह डाल के. 

Advertisement

एक्ट्रेस ने साथ ही रिवील किया कि एक बार दिशा ने कमबैक प्लान किया था. वो बोलीं- मुझसे बात भी हुई थी. ये 2020 या 21 की बात है. वो कह रही थी कि हां मैं आ रही हूं अब. फिर क्या हुआ वो मालूम नहीं. मतलब अगले दिन से उसका शूट था, वो सेट पर आकर ड्रेस वगैरह ट्राय करके गई, लेकिन फिर क्या हुआ वो मालूम नहीं. जो हमें पता चला वो ये कि उसकी फैमिली की तरफ से थोड़े रिजर्वेशन थे. उनका कहना था कि नाइट शूट या रविवार को शूट नहीं करेगी. लिमिटेड वर्किंग आवर होंगे. 

जेनिफर ने बताया कि उन्होंने और सोनालिका जोशी ने असित मोदी से कहा था कि वो दिशा के घर जाकर कुछ सीन्स शूट कर लिया करें. दिशा ने शो को बहुत कुछ दिया है, तो इतना किया जा सकता है. लेकिन वो नहीं माने. उनका ईगो आड़े आ गया. वो बोले- कि क्यों हम उसके घर जाएं. शो मेरा है, हम क्यों जाएं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement