16 कंटेस्टेंट्स, 2 जीवनदान... बिग बॉस में 'बवाल' शुरू, खिलाड़ियों के उतरे मुखौटे, TRP के टूटेंगे रिकॉर्ड!

बिग बॉस सीजन 20 का आगाज हुआ. सलमान खान ने एक बार फिर शो की मेजबानी संभाली है. बीबी हाउस में एंटरटेनमेंट की दुनिया के नामी सितारे शिरकत कर रहे हैं.

Advertisement
Bigg Boss 20 Bigg Boss 20

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 06 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 7:07 PM IST

इंतजार खत्म हुआ! 'एंटरटेनमेंट का बाप' बिग बॉस 20 का धमाकेदार आगाज हो गया है. एक बार फिर बॉलीवुड के दबंग सलमान खान शो को होस्ट कर रहे हैं. सलमान खान ने स्वैग के साथ बिग बॉस के मंच पर एंट्री ली. जैसे ही उन्होंने अपने दबंग स्टाइल में हैलो, नमस्कार, आदाब, सत श्री अकाल, केम छो बोला.. फैंस के चेहरे खुशी से खिल गए. सलमान का काउबॉय लुक ट्रेंड सेट कर रहा है. सलमान ने अपने हिट गानों पर डांस कर गर्दा उड़ाया.

Advertisement

कनिका मान की एंट्री

कनिका मान पहली कंटेस्टेंट हैं. उन्होंने धुरंधर के गाने पर शानदार डांस किया. कनिका ने नागिन के हालिया सीजन में ड्रैगन का रोल प्ले किया था. सलमान ने कहा कि उनकी मम्मी भी उनकी फैन हैं. एक्टर ने कनिका से पूछा कि शो में उनका ड्रैगन अवतार कब दिखेगा? दबंग खान ने उनके साथ मस्ती भरा गेम खेला. कनिका बीबी हाउस के अंदर जाकर काफी एक्साइटेड नजर आईं. उन्हें घर बेहद खूबसूरत लगा.

बिग बॉस ने कनिका को कंफेशन रूम में बुलाया. उन्हें विशेष अधिकार दिया. वो पपेट मास्टर होंगी. जो उन्हें घर में पसंद नहीं आएगा, वो उस खिलाड़ी से सबकुछ छीनने का अधिकार रखती हैं.

आसिफ खान मचाएंगे भौकाल

पंचायत फेम आसिफ खान दूसरे कंटेस्टेंट हैं. उन्होंने बताया कैसे स्ट्रगल के साथ उनकी जर्नी शुरू हुई. वो वेटर बने. फिर जूनियर एक्टर बने. दिन रात मेहनत के बाद फेमस एक्टर बने. 'गजब बेइज्जती है' मीम वायरल होने के बाद वो स्टार बने. आसिफ ने कहा कि वो शो में अपने हिस्से की इज्जत कमाने आए हैं.

Advertisement

काजी तौकीर फिर बनेंगे रॉकस्टार

20 साल पहले स्टार बने 'फेम गुरुकुल' सिंगर काजी तौकीर की एंट्री हुई है. काजी ने कहा कि आज उनकी उम्र 41 साल है. काजी ने सलमान को बताया कि वो पहले भी मिल चुके हैं. काजी ने 'अफगान जलेबी' गाकर सलमान को इंप्रेस किया.

ईशा रिखी हुईं इमोशनल

बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी सलमान के सामने आते ही इमोशनल हो गईं. उन्होंने बादशाह संग अपनी शादी को अतीत कहा. सलमान ने उन्हें समझाया कि पर्सनल मसले पर्सनल होने चाहिए. उन्हें मूव ऑन करने की सलाह दी. सलमान ने कहा कि बादशाह मूव ऑन हो चुके हैं. 

आम्रपाली दुबे की एंट्री

भोजपुरी बवाल शो में गर्दा उड़ाने के बाद आम्रपाली दुबे की बिग बॉस में ंएंट्री हो चुकी है. उन्हें निरहुआ छोड़ने आए. निरहुआ ने बिग बॉस में जाने की जिद की. उन्हें डर है कहीं आम्रपाली बिग बॉस से डबल ना होकर लौटे. आम्रपाली ने बताया कि उन्हें लॉयल और जिंदा लड़का चाहिए.

रोहिद खान को मिली हिदायत

बिग बॉस में आया अफगानी लड़का. रोहिद खान की स्टेज पर आम्रपाली दुबे संग केमिस्ट्री देखने को मिली. सलमान ने रोहिद को कहा कि घर में आम्रपाली उन्हें हिंदी सिखाएंगी. लेकिन वो फिजिक्स और बायलॉजी पर ना जाए.

Advertisement

जनता का फैसला किसके हक में?

रिया अहीर और लव गिल में से रिया को बैड न्यूज सुनने को मिली है. वो शो से प्रीमियर के दिन ही बाहर हो गईं. लव की शो में एंट्री हुई है.

मैरी कॉम का दिखेगा जलवा

मैरी कॉम अब बिग बॉस में अपनी फील्डिंग सेट करने आ गई हैं. मैरी ने कहा कि वो घर में किसी की बदतमीजी बर्दाश्त नहीं करेंगी. सलमान ने मैरी संग मस्तीभरा गेम खेला. प्रियंका चोपड़ा ने मैरी को गुड लक विश किया. उन्होंने खिलाड़ियों को कहा कि वो सतर्क रहें, कोई भी मैरी से पंगा ना लें.

बिग बॉस में आया रैपर

22 साल के रैपर यंग डीएसए ने शो में रैप गाकर एंट्री की. उनका असली नाम हर्ष विजय मचारे है. वो पुणे के यरवडा से हैं. उन्होंने कहा कि वो किसी गैंग से जुड़े हुए नहीं हैं. बचपन से वो म्यूजिक के शौकीन रहे.

स्काउट का दिखेगा गेम?

गेमर तन्मय सिंह, जिन्हें लोग प्यार से स्काउट कहते हैं, ने शो में धमाकेदार एंट्री की. उन्हें यूट्यूब कम्यूनिटी ने फुलऑन सपोर्ट किया है. स्काउट को उनके चाहने वालों ने जुबान पर कंट्रोल रखने को कहा है.

अरिश्फा खान के फैंडम को देख चौंके सलमान

कंटेंट क्रिएटर अरिश्फा खान की एंट्री हुई है. उनके 29 मिलियन फॉलोअर्स देखकर सलमान दंग रह गए. उन्होंने कहा वो छोटा पैकेट बड़ा धमाका है.

Advertisement

अमन गांधी, गुल्लू का दिखेगा भाईचारा?

टीवी के हार्टथ्रोब अमन गांधी ने शो में रियलिटी शो स्टार गुल्लू संग एंट्री मारी. दोनों का स्टेज पर टशन देखने को मिला. 

उदिति सिंह के पोल डांस ने लगाई आग

उदिति सिंह ने पोल डांस कर तबाही मचाई. स्टेज पर सलमान ने उन्हें करीना कहकर बुलाया. ये भी पूछा कि तैमूर कैसा है? ऐसा इसलिए क्योंकि उदिति ने कहा था कि लोग उन्हें करीना बुलाते हैं. उदिति फेमस एक्ट्रेस और डांसर हैं. उन्होंने हिमेश रेशमिया संग म्यूजिक एलबम में काम किया है.

Bigg Boss 20 में जा रहे पंचायत के 'दामाद जी', मिर्जापुर में भी मचा चुके भौकाल

मैरी और काजी में बहसबाजी

मैरी कॉम और काजी तौकीर के बीच प्रीमियर वाले दिन कहासुनी हो गई. दोनों सिंगल बेड को लेकर भिड़ने लगे. मैरी ने काजी को कहा कि वो उनसे नफरत करती हैं.

रीति तिवारी की एंट्री

मनोज तिवारी की बेटी रीति को उनके पापा शो के सेट पर छोड़ने आए. सलमान ने रीति संग खूब मस्ती मजाक किया. उन्होंने डॉली बिंद्रा के डायलॉग को रिकॉल किया. सालों पहले बिग बॉस में मनोज तिवारी और डॉली की लड़ाई हुई थी. तब मनोज पर चिल्लाते हुए डॉली ने कहा था- बाप पर मत जाना.

माही विज सबके छुड़ाएंगी छक्के

Advertisement

बीबी हाउस की आखिरी कंटेस्टेंट माही विज हैं. उन्होंने शानदार डांस कर एंट्री मारी. माही ने बताया कि ये उनका फेवरेट शो है. ये सही वक्त है इसलिए वो शो में आईं. उनके बच्चों ने भी उन्हें शो में जाने के लिए फोर्स किया.

बिग बॉस का बड़ा ऐलान

बिग बॉस ने कहा कि इस सीजन सबके पास दो लाइफलाइन होगी. खिलाड़ी तब तक बेघर नहीं होंगे जब तक उनके दोनों मौके खत्म नहीं हो जाते. बिग बॉस ने कहा किसी को छिपकर खेलने की जरूरत नहीं है. 

क्या है शो की थीम?

बिग बॉस 20 में दोहरेपन का कॉन्सेप्ट दिखेगा. शो को ‘Tathas-Two’ थीम के साथ प्रमोट किया गया है. एक्स्ट्रा लाइफलाइन का कॉन्सेप्ट गेम में खिलाड़ियों को जीवनदान देगा. बिग बॉस का ये सीजन ढेर सारी मिस्ट्री और शॉकिंग ट्विस्ट के साथ गेम को पीक पर लेकर जाएगा.

कैसा है बीबी हाउस?

इस बार घर को ओमंग कुमार ने डिजाइन नहीं किया है. उनकी जगह सेट/आर्ट डायरेक्टर वर्षा जैन ने बीबी हाउस में रंग भरे हैं. घर काफी वाइब्रेंट और मिस्ट्री से भरा है. दो रहस्यमयी कमरे हैं. 2X रूम और रूम नंबर 20 इस सीजन के गेम में नए ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं. घर को एनिमल थीम पर बनाया गया है. कई सारे जंगली जानवरों से बीबी हाउस को डेकोरेट किया गया है.

Advertisement

सलमान ले रहे कितनी फीस?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान को पूरे सीजन के लिए 120 करोड़ रुपये दिए जाने की चर्चा है. हालांकि मेकर्स और एक्टर की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है. दावा है एक्टर को पिछले सीजन के लिए 100 करोड़ फीस मिली थी. सलमान को इंडियन टीवी का सबसे महंगा होस्ट कहा जा रहा है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »