scorecardresearch
 
Advertisement

रोहिद खान

रोहिद खान

रोहिद खान

रोहिद खान (Rohed Khan) एक ऑस्ट्रियाई अभिनेता और मॉडल हैं, जो भारतीय, यूरोपीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में काम करते हैं. उनके प्रोफाइल के अनुसार वे ऑस्ट्रियाई नागरिक हैं और उनका जन्म 1995 में, अफगानिस्तान में हुआ है. वे जर्मन, अंग्रेजी, हिंदी, फारसी और दारी भाषाओं में काम करते हैं. रोहिद खान BiggBoss20 में एक कंटेस्टेंट रूप में शामिल हैं.  

रोहिद खान ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की और बाद में अभिनय की ओर रुख किया. उन्होंने भारत में अभिनय का प्रशिक्षण भी लिया. 

फिल्मों में उनके दर्ज शुरुआती कामों में तेजस शामिल है. इस फिल्म में उन्होंने सरकलम की भूमिका निभाई थी. इसके बाद वे अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में नजर आए, जिसमें उन्होंने हेड मिलिटेंट का किरदार निभाया था. फिल्म के क्रेडिट में भी रोहिद खान का नाम इसी भूमिका के साथ दर्ज है.

रोहिद खान के फिल्म क्रेडिट में सरजमीन और डिटेक्टिव शेरदिल भी शामिल हैं. उन्होंने सरजमीन में आबिल भट्ट और डिटेक्टिव शेरदिल में शेन की भूमिका निभाई. 

अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में रोहिद खान का नाम फ्रांसीसी फिल्म लेस क्लोचेट्स द काबुल से जुड़ा है. इस फिल्म में उन्होंने मिलाद का किरदार निभाया है और फिल्म में गोलशिफ्तेह फरहानी भी प्रमुख भूमिका में हैं. फिल्म के क्रेडिट के अनुसार इसका निर्देशन चबनाम ज़रीाब ने किया है और इसका निर्माण अल्टा रोक्का फिल्म्स तथा आर्टे फ्रांस सिनेमा से जुड़ा है.

अभिनय के अलावा रोहिद खान ने विज्ञापन और मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है. उनके पेशेवर प्रोफाइल में जिलेट, डोरिटोस, हार्ले डेविडसन, सोनी कैमरा और अन्य ब्रांडों से जुड़े अभियानों का उल्लेख मिलता है.
 

और पढ़ें
Follow रोहिद खान on:

रोहिद खान न्यूज़

Advertisement
Advertisement