Advertisement

टीवी

'18 घंटे शूटिंग, नींद तक नहीं मिलती थी', सुसाइड से पहले जब संचिता उगले ने बयां किया था दर्द

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 15 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:14 PM IST
  • 1/11

टीवी इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. 'दिलवाली दुल्हा ले जाएगी', 'कुमकुम भाग्य' और 'साजन घर' जैसे शोज में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस संचिता उगले का 22 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके सुसाइड की खबर ने फैंस और टीवी इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है.
 

  • 2/11

संचिता इन दिनों शो 'दिलवाली दुल्हा ले जाएगी' में सुकून का किरदार निभा रही थीं. आत्महत्या से कुछ महीने पहले दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने काम के दबाव, लंबे शूटिंग शेड्यूल और निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की थी.

  • 3/11

संचिता ने बताया था कि उनके लिए पर्सनल लाइफ और काम के बीच संतुलन बनाना काफी मुश्किल हो गया था. उन्होंने कहा था- अभी मेरी निजी जिंदगी संभालना थोड़ा मुश्किल हो गया है. 
 

Advertisement
  • 4/11

'रोज 17-18 घंटे शूटिंग होती है, ऊपर से आने-जाने में भी काफी समय लग जाता है. ठीक से नींद भी नहीं मिल पाती. न अपनी सेहत का ध्यान रख पा रही हूं और न ही परिवार और दोस्तों के साथ समय बिता पा रही हूं. लेकिन मैंने खुद इस फील्ड को चुना है और मुझे अपना काम बहुत पसंद है.'
 

  • 5/11

बिजी शेड्यूल के बावजूद संचिता सेट पर ही अपनी सेहत का ध्यान रखने की कोशिश करती थीं. उन्होंने कहा था- सेट पर मैं कोशिश करती हूं कि अच्छा खाना खाऊं और मौका मिले तो थोड़ा आराम कर लूं. परिवार से भी लगातार संपर्क में रहती हूं. छोटी-छोटी चीजों से ही बैलेंस बनाने की कोशिश करती हूं.

  • 6/11

संचिता ने अपने शुरुआती संघर्षों को याद करते हुए बताया था कि इंडस्ट्री में जगह बनाना उनके लिए आसान नहीं था. एक्ट्रेस ने कहा था- ऑडिशन के दौरान लोग मुझसे मेरे सोशल मीडिया फॉलोअर्स के बारे में सवाल करते थे और कई दूसरी बातें भी पूछते थे. 

Advertisement
  • 7/11

'करीब ढाई-तीन साल तक ये सब झेलने के बाद मुझे काम मिलना शुरू हुआ. मुझे पता है कि ये तो अभी सिर्फ शुरुआत है.'

  • 8/11

संचिता ने ये भी बताया था कि शुरुआत में उन्होंने अपने एक्टिंग के सपने परिवार को नहीं बताए थे. उन्होंने कहा था- मैं एक लोअर मिडिल क्लास परिवार से आती हूं. शुरुआत में परिवार का सपोर्ट नहीं था. 

  • 9/11

'मैं घरवालों से कहती थी कि क्लास जा रही हूं, लेकिन असल में थिएटर करने जाती थी. वहीं से मैंने एक्टिंग सीखी और मोनोलॉग की प्रैक्टिस शुरू की. बाद में जब मुझे काम मिलने लगा तो परिवार ने भी मेरा साथ देना शुरू कर दिया.'

Advertisement
  • 10/11

संचिता 22 साल की थीं, खबर है कि उन्होंने अपने नालासोपाड़ा में स्थित घर पर शाम 7 से 7:30 बजे के आसपास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. करीबियों का कहना है कि वो कुछ दिन से डिप्रेस्ड चल रही थीं.

  • 11/11

Photos: Instagram @sanchita_ugale

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement