'बालिका वधू' टेलीविजन के लोकप्रिय और यादगार शो में से एक है. शो की कहानी राजस्थान में होने वाले बाल विवाह पर आधारित थी.सीरियल को छोटे पर्दे के दर्शकों ने बेहद प्यार दिया. यही कारण है कि लोग अब तक ना शो को भूले हैं और ना ही इसकी स्टारकास्ट को. जानते हैं कि 'बालिका वधू' के बींदणी-छोरे अब कहां हैं.
PHOTO: Screengrab
अविका गौर ने 'बालिका वधू' में छोटी आनंदी का रोल अदा किया था. एक्ट्रेस ने अपने रोल को इतनी शिद्दत से निभाया कि लोग उन्हें आज भी आनंदी के नाम से जानते हैं. छोटी आनंदी अब बड़ी हो गई है. अविका टीवी, ओटीटी और फिल्मों में अपना जलवा दिखा रही हैं.
PHOTO: Instagram @avikagor
शशांक व्यास, 'बालिका वधू' में डॉक्टर जगदीश के रोल में नजर आए थे. 2024 में उन्हें शक्ति सीरियल में देखा गया था. अब वो टीवी, ओटीटी शोज और फिल्मों में भी काम कर रहे हैं.
PHOTO: Instagram @ishashankvyas
सिद्धार्थ शुक्ला ने शिवराज अलोक शेखर का रोल निभाया था. 'बालिका वधू' से उनकी लोकप्रियता आसमान छूने लगी थी. अपनी एक्टिंग और लुक्स से सबको दीवाना बनाने वाले सिद्धार्थ शुक्ला ने 2021 में दुनिया को अलविदा कह दिया था. 40 की उम्र में हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया था.
PHOTO: Social Media
प्रत्युषा बनर्जी को 'बालिका वधू' में आनंदी के किरदार निभाकर घर-घर पहचान मिली. वो रियलिटी शो झलक दिखला जा सीजन 5 और बिग बॉस सीजन 7 का भी हिस्सा रही थीं. 2016 में प्रत्युषा ने सुसाइड करके इंडस्ट्री को बड़ा सदमा दिया था. उन्होंने महज 24 की उम्र में अपनी जिंदगी खत्म कर ली.
सुरेखा सीकरी 'बालिका वधू' शो की शान थीं. शो में उन्होंने काल्यानी देवी का रोल प्ले किया था. दादी सास बनकर लोगों के दिलों पर राज करने वाली सुरेखा सीकरी ने 2021 में दुनिया को अलविदा कह दिया. अफसोस उनकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकेगी.
PHOTO: Social Media
तोरल रसपुत्र ने 'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाया था. वो तीन साल तक शो का हिस्सा रहीं. पिछले एक साल से वो टेलीविजन से दूरी बनाए हुए हैं.
PHOTO: Instagram @toral_rasputra
विभा आनंद ने सगुना का रोल प्ले किया था. उन्होंने शो में अपने रोल को इतनी बखूबी से निभाया कि लोगों के दिलों में खास पहचान बना ली. हालांकि, पिछले चार सालों से वो पर्दे से दूर हैं.
PHOTO: Instagram @veebha_anand
सुमित्रा का किरदार शमिता बंसल ने निभाया था. शमिता कई सालों से टीवी में अच्छा काम कर रही हैं. आखिरी बार वो भाग्य लक्ष्मी शो में नजर आई थीं.
PHOTO: Instagram @bansalsmita_
'बालिका वधू' में रूप दुर्गपाल ने सांची का किरदार निभाया था. वो गंगा, अकबर बीरबल, स्वारागिनी और कुछ रंग प्यार के ऐसे भी जैसे शोज में भी नजर आईं. रूप पिछले 4 साल से रूप टेलीविजन से दूर रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं.
PHOTO: Instagram @roop_durgapal
अविनाश मुखर्जी ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 'बालिका वधू' सीरियल से खूब लोकप्रियता हासिल की. 'बालिका वधू' में उन्हें जगिया के रोल में खूब पसंद किया गया. शो के बाद वो गुमराह, शक्ति और ससुराल सिमर 2 जैसे शोज में अपनी एक्टिंग का जौहर दिखा चुके हैं.
PHOTO: Instagram @avinashmukherjee_
गहना का रोल निभाने वाली नेहा मर्दा अब बिजनेसवुमेन बन चुकी हैं. 10 रुपये की फिटकरी से बिजनेस शुरू करने वाली प्रत्युषा आज करोड़ों कमा रही हैं.
PHOTO: Instagram @nehamarda
अनूप सोनी, 'बालिका वधू' में भैरो धरमवीर सिंह के रोल में नजर आए थे. एक्टर आज भी टेलीविजन और फिल्मों में बेहतरीन काम कर रहे हैं.
PHOTO: Instagram @anupsoni3