भोजपुरी एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम संभावना सेठ इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर में हैं. शादी के करीब 10 साल बाद मां बनने वाली संभावना अपने जुड़वा बच्चों के साथ हर खास पल को यादगार बना रही हैं.
अब एक्ट्रेस ने गणपति बप्पा की पूजा करते हुए कुछ प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनमें उनके सास-ससुर और ननद भी नजर आ रही हैं.
संभावना ने इंस्टाग्राम पर गणपति पूजा की तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों में वो अपने पति अविनाश द्विवेदी और जुड़वा बच्चों के साथ बप्पा का आशीर्वाद लेती दिखाई दे रही हैं.
एक्ट्रेस ने पूजा के मौके पर पारंपरिक अंदाज अपनाया. उनके चेहरे पर मां बनने की खुशी साफ नजर आ रही है.
तस्वीरों में संभावना के सास-ससुर भी अपने पोता-पोती को गोद में लिए दिखाई दे रहे हैं. दोनों बच्चों के साथ दादा-दादी की तस्वीरें बेहद भावुक और प्यारी हैं.
परिवार के लिए ये गणपति उत्सव इसलिए भी खास है, क्योंकि कई सालों के इंतजार के बाद घर में बच्चों की किलकारियां गूंजी हैं.
संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी ने 4 जून 2026 को जुड़वा बच्चों का स्वागत किया था. कपल सरोगेसी के जरिए एक बेटे और एक बेटी के माता-पिता बने.
इससे पहले संभावना ने मां बनने के सफर में कई मुश्किलों का सामना किया था. उन्होंने IVF के कई असफल प्रयासों और मिसकैरेज के बारे में भी खुलकर बात की थी.
All Photos: Instagram @sambhavnasethofficial