टीवी एक्ट्रेस कनिका मान इन दिनों बिग बॉस 20 में नजर आ रही हैं. उनके लटके-झटकों और नजाकत की पूरी इंडिया बात कर रहा है.
कनिका कई टीवी, वेब शोज में काम कर चुकी हैं. 2022 में उन्होंने एक सीरीज की थी. जिसका नाम था रुहानियत. इसमें उनके साथ अर्जुन बिजलानी ने काम किया था.
दोनों के बीच रोमांटिक सीन्स थे. कनिका ने फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में बताया कि kiss सीन शूट करने से पहले वो डरी हुई थीं.
कनिका मान ने कहा- सेट पर वैसे तो 50 लोग होते हैं. लेकिन जब इंटीमेट सीन शूट करना होता है तो कम लोग वहां पर रखे जाते हैं.
''कम लोग सेट पर होने के बावजूद मैं डर गई थी. मुझे अचानक से कुछ हुआ, मैं रोने लगी. मैंने कहा ये सीन नहीं करते हैं.''
''जैसे ही अर्जुन बिजलानी ने मुझे सेट पर रोते हुए देखा वो अनकंफर्टेबल हो गए थे. उन्हें लगा मैंने तो कुछ किया नहीं है. फिर ये क्यों रो रही है.''
''अर्जुन को लगा कहीं उसने तो कुछ नहीं कर दिया है. इसलिए वो 1 बार तो सेट से चला गया था. वो टेंशन में आ गया था.''
''उन्होंने टीम के लोगों से कहा कि इसे समझाओ. मैंने तो कुछ नहीं किया. मैं तो बहुत नॉर्मल था. फिर मैंने जाकर अर्जुन से सॉरी कहा.''
कनिका ने तुरंत जाकर अर्जुन की गलतफहमी को दूर किया. एक्टर को बताया कि उनकी वजह से कुछ नहीं हुआ है. वो कनिका के सीनियर हैं.
All Photos: Instagram @officialkanikamann