घर खरीदना हर किसी का सपना होता है, लेकिन टीनएज में इसे हासिल करना यकीनन कोई आम बात नहीं है. लेकिन एक एक्ट्रेस ऐसी हैं, जो छोटी उम्र में ही बॉलीवुड के कई बड़े दिग्गजों की फिल्मों में काम करके बचपन में ही स्टारडम का स्वाद चख चुकी हैं.
यह एक्ट्रेस कोई और नहीं, बल्कि रुहानिका धवन हैं. रुहानिका को लोग रूही के नाम से जानते हैं. वो बचपन से ही एक्टिंग में एक्टिव हैं. फिलहाल वो 'खतरों के खिलाड़ी 15' में नजर आ रही हैं. आइए रुहानिका की जर्नी पर एक नजर डालते हैं.
25 सितंबर 2007 को मुंबई में जन्मीं रुहानिका ने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की.
उन्होंने 2012 में जी टीवी के शो 'श्रीमती कौशिक की पांच बहुएं' से अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत की थी.
मगर उन्हें सबसे तगड़ी पहचान टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' से मिली. इस शो में उनकी एक्टिंग और मासूमियत पर हर कोई फिदा हो गया था. दिव्यांका त्रिपाठी के साथ उनकी बॉन्डिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया था.
रुहानिका ने बचपन में ही सलमान खान की फिल्म 'जय हो' में एक कैमियो किया था और बाद में वो 2016 में रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म 'घायल वन्स अगेन' में भी नजर आईं.
रुहानिका की बात करें तो उन्होंने 15 साल की छोटी उम्र में ही मुंबई में अपना खुद का करोड़ों का घर खरीदकर अपने सपने को पूरा कर लिया था. उन्होंने अपने घर की झलक भी फैंस संग शेयर की थी.
रुहानिका धवन अब खतरों के खिलाड़ी में धमाल मचा रही हैं. 19 साल की उम्र में वो बड़े-बड़े दिग्गजों पर भारी पड़ती हुई दिखाई दे रही हैं.
(Photos: Instagram @ruhaanikad)