संचिता उगले (Sanchita Ugale) भारतीय टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री की एक जानी-मानी अभिनेत्री थीं. हिंदी टीवी धारावाहिकों के दर्शकों के बीच वह एक लोकप्रिय चेहरा थीं. उन्होंने कई चर्चित टीवी शोज और फिल्मों में काम किया. 25 साल की उम्र में संचिता उगाले ने 14 जून 2026 को आत्महत्या कर ली थी. वह मुंबई में रहती थीं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
संचिता उगले ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत छोटे-छोटे रोल से की थी. उनको सबसे अधिक पहचान ज़ी टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक 'कुमकुम भाग्य' में निभाए गए दीया टंडन के किरदार से मिली. इस भूमिका के बाद वह दर्शकों के बीच काफी चर्चित हो गईं. इसके अलावा उन्होंने वागले की दुनिया और क्राइम आज कल जैसे टीवी कार्यक्रमों में भी काम किया.
टीवी की दुनिया में सफलता हासिल करने के बाद संचिता ने फिल्मों में भी कदम रखा. वह अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म छावा का हिस्सा थीं, जिसमें उन्होंने ताराबाई का किरदार निभाया था. इस फिल्म के जरिए उन्होंने बड़े पर्दे पर भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई.
संचिता उगले ने दंगल टीवी के शो दिलवाली दुल्हा ले जाएगी में भी काम किया था. इस धारावाहिक में वह अभिनेता सोराब बेदी के साथ नजर आई थीं. यह शो भी उनके प्रमुख टीवी प्रोजेक्ट्स में शामिल रहा.
फिल्मों की बात करें तो छावा के अलावा उन्होंने वर्ष 2024 में रिलीज हुई फिल्म साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट में भी अभिनय किया था. इस फिल्म में उन्होंने अभिनेता मनोज बाजपेयी के साथ काम किया था.
हाल ही में अभिनेत्री संचिता उगले के सुसाइड ने युवाओं में आत्महत्या के बढ़ते मामलों पर सवाल खड़ा किया है. विशेषज्ञों के अनुसार, डिप्रेशन के लक्षणों की पहचान और समय पर इलाज से आत्महत्या को रोका जा सकता है.
टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री संचिता उगले के निधन ने सभी को झकझोर दिया है. उनके पुराने इंटरव्यू अब चर्चा में हैं, जहां उन्होंने इंडस्ट्री में बाहरी होने की चुनौतियों को साझा किया था. करियर में मेहनत के बावजूद बड़े मौके न मिलना उनके संघर्ष की बड़ी वजह माना जा रहा है.
22 साल की जिंदादिल एक्ट्रेस संचिता उगले की सुसाइड की खबर से टीवी इंडस्ट्री हैरान है. 19 घंटे पहले हंसती खिलखिलाती संचिता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया था लेकिन ऐसा क्या हुआ कि, चंद घंटे बाद उसने मौत को गले लगा लिया... क्या वो सिर्फ काम नहीं मिलने से परेशान थी.या फिर उसे किसी ने सुसाइड के लिए मजबूर किया.
युवा टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं. परिवार और करीबी लोगों के बयान इस मामले को और गंभीर बना रहे हैं. दबाव, निजी संघर्ष और अनकही परेशानियों की बातें सामने आई हैं, जबकि पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी हुई है.
टीवी अभिनेत्री संचिता उगले की मौत के बाद मामले को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. परिवार की ओर से घटना की गहन और निष्पक्ष जांच की मांग की गई है. इस बीच उनके भाई के बयान ने पूरे मामले को नई चर्चा में ला दिया है. जांच एजेंसियां सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं, जबकि परिवार चाहता है कि मौत से जुड़ी हर परिस्थिति की सच्चाई सामने आए.
टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले के निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर है. कुछ महीने पहले दिए इंटरव्यू में उन्होंने 17-18 घंटे की शूटिंग, कम नींद, निजी जिंदगी की चुनौतियों और अपने संघर्षों पर खुलकर बात की थी.
संचिता उगले की मौत के बाद दोस्त इंद्राक्षी कांजीलाल ने बताया कि एक्ट्रेस डिप्रेशन, एंग्जायटी और सेट पर कथित प्रताड़ना से परेशान थीं. इसी के साथ उन्होंने और भी कई चौंकाने वाले दावे किए हैं.
टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत के बाद उनके भाई आकाश उगले ने कास्टिंग एजेंट्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका दावा है कि संचिता मानसिक रूप से परेशान थीं और इंडस्ट्री के कुछ लोगों का उन पर दबाव था.
एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत से उनके घर में मातम छा गया है. एक्ट्रेस की मां के आंसू नहीं रुक रहे. पिता भी दर्द में हैं. संचिता के पिता ने दावा किया है कि उनकी बेटी को इंडस्ट्री में परेशान किया जा रहा था, जिस वजह से वो डिप्रेशन में थीं. उन्होंने अपनी बेटी के लिए प्रशासन से न्याय की मांग की है.
संचिता उगले की मौत के बाद शीजान खान ने सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो शेयर किया. उन्होंने लोगों से पूछा कि किसी के जाने के बाद अफसोस करने के बजाय क्या आपने जिंदा रहते उससे संपर्क करने की कोशिश की थी?
कुमकुम भाग्य एक्ट्रेस संचिता उगले के 22 वर्ष की उम्र में निधन की खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया है. उनका पार्थिव शरीर घर लाए जाने पर मां का दर्दनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो बेटी को बार-बार उठाने की कोशिश कर रही हैं.
टेलीविजन एक्ट्रेस संचिता उगले ने 14 जून को मुंबई में सुसाइड कर अपनी जिंदगी खत्म कर ली है. उनकी करीबी दोस्त इंद्राक्षी कांजीलाल ने संचिता के को-एक्टर उज्जवल शर्मा पर मानसिक उत्पीड़न, बदतमीजी और धमकियों का आरोप लगाया है.
टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले के निधन के बाद उनके भाई और करीबी दोस्त के बयान चर्चा में हैं. जहां दोस्त ने दावा किया कि संचिता जनवरी से डिप्रेशन से जूझ रही थीं, वहीं भाई ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के दबाव, काम की कमी और अपमान को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं.
संचिता उगले ने महज 22 साल की उम्र में सुसाइड करके सबको हक्का-बक्का कर दिया है. उनकी प्रोफेशनल लाइफ दिखने में काफी सही चल रही थी. वो बहुत कम उम्र में हीरोइन बन गई थीं. एक्टिंग के लिए वो पढ़ाई तक छोड़ चुकी थीं.
संचिता उगले ने सुसाइड करके हर किसी को दुख में डाल दिया है. लेकिन पिछले ही साल एक इंफ्लुएंसर की मौत से उन्हें काफी दुख पहुंचा था, जब इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की कमी की वजह से उसने सुसाइड किया था.
संचिता उगले के निधन से उनके को-स्टार बहुत दुखी हैं. उनके साथ सीरियल दिलवाली दूल्हा ले जाएगी में काम कर चुके सौरब बेदी ने पैप्स से बातचीत के दौरान एक्ट्रेस के जाने का शोक जताया था. जिसपर अब उन्होंने अलग से सफाई भी दी है.
टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले के निधन के बाद उनकी निजी जिंदगी को लेकर कई बातें सामने आ रही हैं. को-एक्टर उज्जवल शर्मा ने अफेयर की खबरों को गलत बताते हुए दावा किया कि संचिता किसी और को डेट कर रही थीं और लिव-इन में भी रह रही थीं.
टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले के सुसाइड ने टीवी इंडस्ट्री को झकझोर दिया है. आंचल खुराना ने इस घटना पर रिएक्शन देते हुए ग्लैमर इंडस्ट्री में एक्टर्स के संघर्षों और मानसिक दबावों का खुलासा किया.
'कुमकुम भाग्य' फेम टेलीविजन एक्ट्रेस संचिता उगले ने 14 जून को मुंबई में आत्महत्या कर ली. उनकी मौत की वजह की जांच की जा रही है. एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने आउटसाइडर होने पर बात की थी.
टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले ने 14 जून को मुंबई में सुसाइड कर लिया है. उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी अभी जानकारी सामने नहीं आई है. फैंस ये न्यूज सुनकर शॉक्ड हैं.
Sanchita Ugale Suicide Case: एक्ट्रेस संचिता उगले की आत्महत्या की खबर सामने आते ही पूरी इंडस्ट्री में सन्नाटा पसरा हुआ है. फैंस से लेकर सेलेब्स तक हैरान-परेशान हैं. हर कोई इस सवाल का जवाब ढूंढ रहा है कि आखिर संचिता ने ऐसा क्यों किया?