Advertisement

टीवी

41 की एक्ट्रेस की बप्पा ने भरी गोद, 10 साल बाद हुए जुड़वा बेटे, गणपति को विदा कर हुईं इमोशनल

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 22 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:46 PM IST
  • 1/11

दिव्यांका त्रिपाठी इसी साल मई में 10 साल बाद जुड़वा बेटों की मां बनी थीं. उनके बच्चे साढ़े 3 महीने के हो गए हैं. एक्ट्रेस ने बच्चों का फेस रिवील नहीं किया है. 
 

  • 2/11

एक्ट्रेस ने व्लॉग में बप्पा के दर्शन कराए. उन्होंने पूजा अर्चना की. ट्रैडिशनल कपड़ों में कपल मेड फॉर ईच अदर लगा.
 

  • 3/11

दिव्यांका और विवेक ने मिलकर बप्पा की आरती की. एक्ट्रेस ने बप्पा से गलती की माफी मांगी. सही मार्गदर्शन देने की प्रार्थना की. बच्चों की खुशी, अच्छी सेहत मांगी.
 

Advertisement
  • 4/11

कपल ने बच्चों को भी बप्पा का आशीर्वाद दिलवाया. बाल गणेश के दर्शन के लिए मीडिया वालों को भी बुलाया. सबने बप्पा के आगे माथा टेका.
 

  • 5/11

दिव्यांका ने बताया बप्पा के आशीर्वाद से उन्हें जुड़वा बच्चों की खुशी मिली है. पिछले साल उन्होंने बप्पा के कान में कहा था- देना तो दोगुनी खुशी देना.
 

  • 6/11

वहीं दिव्यांका ने भी मैनिफेस्ट किया था. एक्ट्रेस ने जुड़वा बच्चे मांगे थे. वो बप्पा को थैंक्यू करने के लिए घर पर लाई हैं.
 

Advertisement
  • 7/11

जल्द विवेक और दिव्यांका रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा में नजर आएंगे. एक्ट्रेस ने कहा कि विवेक उनके साथ शो में होंगे, इसलिए वो ये शो कर पा रही हैं.
 

  • 8/11

दिव्यांका के घर बप्पा के दर्शन करने टीवी सेलेब्स भी पहुंचे. सुरभि ज्योति और अदिति भाटिया ने कपल के जुड़वा बच्चों से मुलाकात की.
 

  • 9/11

बप्पा को विदा करने से पहले कपल ने पूरे परिवार संग मिलकर आरती की. बप्पा को धूमधाम से ढोल नगाड़ों के साथ विदा किया गया.
 

Advertisement
  • 10/11

विवेक और दिव्यांका ने दमदार डांस किया, आखिर में बप्पा को विदाई देते हुए एक्ट्रेस इमोशनल हो गईं. उनकी आंखें नम थीं.
 

  • 11/11

वो कहती हैं- मुझे नहीं पता था मैं इतनी इमोशनल हो जाऊंगी. लेकिन मुझे मालूम है वो हमारे साथ हैं. उनका आशीर्वाद हम पर बना रहेगा.
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement