Advertisement

टीवी

जबरन शादी-5 महीने में तलाक, शादी तोड़ने के लिए गुल्लू ने की बगावत, झेला डिप्रेशन

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 23 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 10:36 AM IST
  • 1/11

बिग बॉस 20 में रियलिटी टीवी स्टार गुल्लू यानी कुशाल तंवर ने अपनी लाइफ के बड़े सच का खुलासा किया है. उन्होंने अपनी शादी को कंफर्म किया है.
 

  • 2/11

लंबे समय से अटकलें थीं कि वो शादीशुदा हैं. इंटरनेट पर उनकी दूल्हा बने हुए फोटो भी वायरल हुई. बीते एपिसोड में गुल्लू ने लाइफ के इस पन्ने को एक्सपोज किया है.
 

  • 3/11

काजी तौकीर संग बातचीत में गुल्लू ने बताया कि उनकी शादी हो चुकी है और तलाक भी. ये सुनकर काजी के होश उड़ जाते हैं.
 

Advertisement
  • 4/11

गुल्लू ने बताया कि उनकी ये शादी जबरन पेरेंट्स ने करवाई थी. हरियाणा में जल्दी शादी करा देते हैं. उन्हें अपनी बीवी से कोई प्यार नहीं था. 
 

  • 5/11

वो कहते हैं- मेरी 2024 में शादी हुई थी. इसी साल मेरा तलाक भी हुआ. इस सिचुएशन से बाहर निकलने में मुझे काफी दिक्कत हुई थी. उस वक्त मैं डिप्रेशन में था.
 

  • 6/11

''मेरी शादी 4-5 महीने चली थी. हर किसी को लगा कि ये गलत था. लेकिन मैं कोशिश करता रहा. फिर मुझे समझ आया कि ये काम नहीं कर रहा है.''
 

Advertisement
  • 7/11

''ये लव मैरिज नहीं थी. परिवार की खातिर मुझे शादी करनी पड़ी थी. रोडीज जीतने के बाद मेरी वेडिंग फोटो लीक कर दी गई थी. इससे मैं परेशान हो गया था. मुझ पर प्रेशर था.''
 

  • 8/11

''मुझे लगता था अब इससे बुरा क्या हो सकता है. मैंने सोचा कि जिंदगी इससे मूव ऑन करने के लिए मुझे रास्ता दिखाएगी. मैंने तबसे बस अपने काम पर फोकस किया.''
 

  • 9/11

''रोडीज से पहले मेरे तलाक की प्रक्रिया चल रही थी. मैं गोवा में रोडीज गैंग के साथ था. किसी ने मेरी वेडिंग फोटो लीक कर दी. मुझे लगा अब मेरा गेम खत्म हो चुका है. मुझे समझ नहीं आया क्या करूं.''
 

Advertisement
  • 10/11

गुल्लू के मुताबिक, उनके लिए तलाक लेना इतना आसान नहीं था. उनका परिवार शादी तोड़ने के खिलाफ था. फैमिली ने तब उनसे रिश्ता तोड़ लिया था. 
 

  • 11/11

उनके तलाक का मैटर सैटल होने में 1 साल का वक्त लगा. उस वक्त वो मुश्किल वक्त से गुजरे. लेकिन आज पुरानी कड़वी यादों से बाहर आ चुके हैं.
 

All photos: Photo: Instagram @fun.with.gullu.g

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement