Advertisement

टीवी

Elvish Yadav Farm Tour: मुंबई में करोड़ों का घर, गांव में एल्विश ने बनाया फार्म, बंधीं गायें, दिखाई झलक

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 30 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 1:17 PM IST
  • 1/11

सोशल मीडिया स्टार एल्विश यादव लैविश लाइफस्टाइल जीते हैं. उनका गुड़गांव में लग्जूरियस घर है. इसके अलावा उनका एक फार्म 'नमो नारायण' भी है.
 

Photo: Instagram @elvish_yadav
 

  • 2/11

एल्विश ने 'नमो नारायण' फार्म की झलक फैंस को पहली बार दिखाई है. इसी फार्म पर उनकी गायें बंधी हैं. यहीं से उनके 'नमो नारायण' ब्रांड का घी बनकर आता है.
 

Photo: Screengrab
 

  • 3/11

मुंबई में काम की वजह से बिजी रहने के कारण वो अभी तक फैंस को इसकी झलक नहीं दिखा पाए थे. जैसे ही एल्विश को मौका मिला, वो फार्म पर गए.
 

Photo: Screengrab
 

Advertisement
  • 4/11

एल्विश अपने दोस्तों संग फार्म पर गए. यूट्यूबर ने फैंस को अपनी गायों से मिलवाया. उनका दोस्त लवकेश कटारिया भी नजर आया.
 

Photo: Screengrab
 

  • 5/11

एल्विश गाड़ी से अपने फार्म तक गए. रोड ट्रिप पर उन्होंने खूब मस्ती की. रास्ते में एल्विश को उनके फैंस भी मिले. उनके साथ यूट्यूबर ने फोटो क्लिक कराई.
 

Photo: Screengrab
 

  • 6/11

नाइट राइड को एल्विश ने एंजॉय किया. सुबह वो अपने फार्म हाउस पहुंचे. नमो नारायण फार्म पहुंचते ही ढेर सारी गायें दिखती हैं.
 

Photo: Screengrab
 

Advertisement
  • 7/11

एल्विश ने कहा- इसी फार्म से हमारा नमो नारायण का दूध, घी आता है. मैं भी पहली बार यहां पर आया हूं. यहां चारों तरफ खेत हैं.


Photo: Screengrab
 

  • 8/11

एल्विश के इस फार्म पर 20-30 गिर गायें बंधी हुई हैं. यूट्यूबर से फार्म पर आकर गाय का दूध निकालने को कहा गया. उन्हें एक गाय काफी पसंद आई.
 

Photo: Screengrab
 

  • 9/11

एल्विश ने गाय को हैंडल करने के ट्रिक्स जाने. यूट्यूबर के फार्म पर एक भैंस बंधी हैं. इस फार्म का टूर देख लोगों का दिल खुश हो गया है. 
 

Photo: Screengrab
 

Advertisement
  • 10/11

गायों को यहां पर अच्छे से रखा गया है. एल्विश के दोस्त लव कटारिया ने अपने पिछले व्लॉग में घी बनने के प्रोसेस को फैंस संग शेयर किया था.
 

Photo: Screengrab
 

  • 11/11

Photo: Screengrab
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement