Advertisement

टीवी

38 साल बाद कहां हैं 'महाभारत के सुदामा'? बदल गया कान्हा का दोस्त, पहचानना मुश्किल

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 23 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 9:20 AM IST
  • 1/8

80 और 90 के दशक में लोग पूरे परिवार के साथ टीवी स्क्रीन के सामने बैठकर 'रामायण' और 'महाभारत' जैसे शोज देखकर सुकून महसूस करते थे. इन शोज को देखने की लोगों के बीच होड़ मची रहती थी. इन शोज के किरदारों को लोग देवी-देवताओं की तरह पूजते थे.
 

(Photo: Instagram @sumeetraghvan, Screengrab)

  • 2/8

'रामायण' और 'महाभारत' शो के किरदार आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं. आज हम आपको ऐसे एक्टर से मिला रहे हैं, जिन्होंने 38 साल पहले बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में बाल सुदामा का रोल निभाकर हर किसी का दिल जीत लिया था.

(Photo: Instagram @sumeetraghvan)

  • 3/8

सुदामा बनकर टीवी स्क्रीन पर छाने वाले एक्टर का नाम है सुमित राघवन. 'महाभारत' शो में सुमित राघवन ने श्रीकृष्ण के दोस्त सुदामा का रोल निभाया था. उस समय सुमित सिर्फ 16 साल के थे. उनकी मासूमियत ने हर किसी का दिल जीत लिया था.
 

(Photo: Instagram @sumeetraghvan)

Advertisement
  • 4/8

38 साल बाद सुमित राघवन का लुक पूरी तरह से बदल गया है. अब उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल है.
 

(Photo: Screengrab)

  • 5/8

सुमित टीवी की एक जानी-मानी शख्सियत बन चुके हैं. टीवी, ओटीटी से लेकर मराठी सिनेमा तक उन्होंने अपनी तगड़ी पहचान बना ली है. उनकी दमदार एक्टिंग के लोग मुरीद हैं.

 

(Photo: Instagram @sumeetraghvan)

  • 6/8

सुमित पॉपुलर टीवी शोज 'साराभाई वर्सेज साराभाई',  'सजन रे झूठ मत बोले', 'पुष्पा इम्पॉसिबल', 'संजीवनी', 'शुभ मंगल सावधान', 'बड़ी दूर आए हैं' में नजर आ चुके हैं.

(Photo: Instagram @sumeetraghvan)

Advertisement
  • 7/8

सुमित कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है. वो मराठी इंडस्ट्री के भी बड़े स्टार बन गए हैं.

 

(Photo: Instagram @sumeetraghvan)

  • 8/8

सुमित हाल ही में नेटफ्लिक्स के शो 'चुंबक' में नजर आए. पर्सनल लाइफ की बात करें तो सुमित राघवन की शादी मशहूर मराठी टीवी एक्ट्रेस चिन्मयी सर्वे से हुई है. उनके दो बच्चे हैं - नीरद और दीया.

(Photo: Instagram @sumeetraghvan)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement