Advertisement

टीवी

दर्द सहकर एक साथ 2 बच्चों की मां बनी एक्ट्रेस, हुआ डिप्रेशन-उड़ी रातों की नींद, बोली- टूट गई थी

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 20 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:23 AM IST
  • 1/9

रुबीना दिलैक 2 बेटियों की मां हैं. उन्होंने नवंबर 2023 में जुड़वां बेटियों को जन्म दिया था. मगर एक साथ दो बच्चों की मां बनना रुबीना के लिए आसान नहीं था. उन्होंने अब अपने प्रेग्नेंसी स्ट्रगल्स पर बात की है. 

 

  • 2/9

Zoom संग बातचीत में रुबीना ने बताया- मुझे लगता है कि सबसे मुश्किल काम मानसिक और शारीरिक थकावट को एक साथ संभालना था, खासकर प्रेग्नेंसी के आखिरी महीनों में ये काफी टफ था.

  • 3/9

'जुड़वां बच्चों को जन्म देना आसान नहीं होता. इसमें शरीर पर ज्यादा दबाव होता है, बेचैनी होती है और लगातार डॉक्टरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं. इसलिए उस वक्त ऐसे पल भी आए जब मैं मानसिक रूप से बिल्कुल टूट गई थी. '

Advertisement
  • 4/9

'हॉर्मोन्स बदलते हैं, एंग्जाइटी होती है, नींद नहीं आती और बहुत ज्यादा ओवरथिंकिंग बढ़ जाती है. लेकिन मेरा मानना है कि प्रेग्नेंसी हर महिला को एक कमाल की ताकत और हिम्मत सिखाती है.'
 

  • 5/9

'यह आपकी मानसिक और शारीरिक रूप से परीक्षा लेती है, पर साथ ही यह आपको आपके अंदर की उस ताकत से मिलवाती है, जिसके बारे में शायद आप पहले कभी नहीं जानती थीं.' 

  • 6/9

रुबीना डिलीवरी के तुरंत बाद ही काम पर लौट गई थीं. उनसे पूछा गया कि ये उनके लिए कितना ज्यादा मुश्किल था? इसपर एक्ट्रेस ने कहा- मां बनने के बाद दोबारा काम पर लौटना बिल्कुल भी आसान नहीं था, क्योंकि इमोशनली आप जिम्मेदारियों और अपने बच्चों के लिए प्यार के बीच जूझती रहती हैं. 

Advertisement
  • 7/9

'जब अपने बच्चों को पीछे छोड़कर जाती हूं, तो हमेशा एक तरह का पछतावा  मन में रहता है, भले ही वो सिर्फ कुछ घंटों के लिए ही क्यों न हो.' 
 

  • 8/9

'लेकिन इसके साथ ही मुझे अपने काम से हमेशा बहुत प्यार रहा है. मेरा यह मानना है कि महिलाओं पर मां बनने या अपने सपनों में से किसी एक को चुनने का दबाव नहीं होना चाहिए.'
 

  • 9/9

'मैं चाहती थी कि मेरी बेटियां एक ऐसी मां को देखते हुए बड़ी हों जो अपने परिवार के लिए भी हमेशा खड़ी रहती है और साथ ही अपनी पहचान और करियर को लेकर भी उतनी ही गंभीर है. मेरे लिए यह हर दिन कुछ न कुछ नया सीखने का एक सफर रहा है.'

 

(All Photo: Instagram @rubinadilaik) 

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement