Advertisement

टीवी

साड़ी पहनकर उठाया 70 क‍िलो वजन, कौन है ये मह‍िला? 7 महीने में घटाया था 24 किलो

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 14 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:26 AM IST
  • 1/9

राजीव खंडेलवाल के शो तुम हो ना में एक ऐसी महिला नजर आने वाली हैं जिन्होंने अपने फिटनेस से पूरी दुनिया को हैरान कर दिया. उनकी हिम्मत देखकर खुद एक्टर भी हैरान रह गए. ये महिला कोई और नहीं बल्कि किरण डेंबला हैं, जो प्रभास, तमन्ना भाटिया से लेकर राजामौली को भी ट्रेन कर चुकी हैं. 

 

Photo: Screengrab

  • 2/9

किरण का शो से एक प्रोमो सामने आया है जहां वो 70 किलो का वजन उठाती दिखीं. उन्होंने बिना किसी सेफ्टी गियर के ऐसा किया, वो भी साड़ी पहनकर. किरण ने साबित किया कि साड़ी पहनने वाली महिला कोई साधारण स्त्री नहीं होती है. 

  • 3/9

47 साल में भी अपने शरीर को मेंटेन रखने वालीं किरण डेंबला हैदराबाद में रहती हैं. किरण हाउस वाइफ रही हैं. लेकिन दिमाग में खून जमने की बीमारी से जूझने और वजन बढ़ने के बाद में उन्होंने फिटनेस सर्टिफिकेशन किया, जिसके बाद वो सर्टिफाइड फिटनेस कोच भी बनीं. 
 

Advertisement
  • 4/9

किरण ऑनलाइन और ऑफलाइन गाइडेंस भी देती हैं. म्यूजिक के शौक की वजह से किरण ने 42 साल की उम्र में प्रोफेशनल DJ का कोर्स किया और अब वो पब्स और क्लब्स में प्रोफेशनल DJ के रूप में भी पहचानी जाती हैं.

  • 5/9

4 साल की उम्र से संगीत के प्रोग्राम करने वालीं किरण पर परिवार की भी जिम्मेदारी थी. आजतक से हुई बातचीत में किरण बता चुकी हैं कि दवाईयों पर निर्भर रहने से उनका शरीर बिगड़ गया. वो 74 किलो की हो गई थीं. हालांकि बच्चों के बड़े होने के साथ उन्होंने अपने वजन को कम करने का फैसला लिया. 

  • 6/9

वेट लॉस की वजह से लगातार मिलने वाली तारीफों ने किरण को इतना इंस्पायर किया कि उन्होंने सिक्स पैक ऐब्स बना डाले. लोग उनकी फिटनेस के फैन हो गए. क्योंकि किरण ने लगभग 1 साल में 24 किलो वजन कम किया था.

Advertisement
  • 7/9

किरण ने बताया था कि उन्होंने कैसे डायट मेनटेन किया. उन्हें ये पता था कि मसल्स बनाने के लिए प्रोटीन फूड खाने की आवश्यकता होगी. इसके लिए वो रोजाना 5 बार खाना खाती थीं और खाने में प्रोटीन फूड भी लेती थीं, जिसमें पनीर, चिकन, अंडे, मछली, दालें शामिल होती थीं. 

  • 8/9

किरण ने धीरे-धीरे अपनी उम्र का ख्याल करते हुए हेवी वर्कआउट करना शुरू किया. वो आज भी रोजाना 1-2 घंटे एक्सरसाइज करती हैं और घर के सारे काम जैसे बर्तन, झाडू, पोंछा भी खुद ही करती हैं. जिससे वो दिन भर एक्टिव बनी रहती हैं.

  • 9/9

किरण का एक भरा-पूरा परिवार है. उनकी बेटी की शादी हो चुकी है. किरण के दामाद को भी फिटनेस में काफी रुचि है. सास-दामाद मिलकर वर्कआउट करते हैं और वीडियोज भी पोस्ट करते हैं.

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement