Advertisement

टीवी

'हम बेबस थे', 13 साल बाद मां-पिता का हुआ तलाक, बिलखकर रोईं मनोज तिवारी की बेटी रीति, पापा की दूसरी शादी से टूटा दिल?

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 26 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:41 AM IST
  • 1/10

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों बिग बॉस हाउस में छाई हुई हैं. रीति की शो में सिंगर काजी तौकीर संग जंग छिड़ी हुई है.

  • 2/10

लेकिन लड़ाई-झगड़ों के बीच रीति तिवारी शो में अपने पिता मनोज तिवारी के तलाक पर बात करती दिखीं. रीति ने कहा कि उन्हें पिता से दूर रहना पड़ा. अपना दर्द बयां करके वो काफी इमोशनल हो गईं. 
 

  • 3/10

रीति ने भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे से अपने दिल की बात शेयर करते हुए बताया कि जब वो सिर्फ 8 साल की थीं, तब उनके पेरेंट्स अलग हो गए थे. उनके पिता घर छोड़कर चले गए थे. जब वो 9 साल की हुईं तब उनके पिता और मां का ऑफिशियली तलाक फाइनल हो गया था. 
 

Advertisement
  • 4/10

आम्रपाली ने फिर रीति से पूछा क्या उनके पिता ने उनकी कस्टडी के लिए लड़ाई लड़ी थी? इसपर रीति ने कहा- हां, मुझे लगता है कि मेरे पिता को बहुत टाइम तक उम्मीद थी कि वो दोनों एक हो जाएंगे. 

  • 5/10

रीति ने कहा कि उनकी कस्टडी उनकी मां को मिली थी. पिता से दूर होने का उनपर गहरा असर पड़ा. उन्होंने बताया कि जब वो अपने पिता से मिलती थीं, तो अक्सर दोनों रो पड़ते थे. भावुक होते हुए रीति बोलीं- उसमें हम कुछ कर ही नहीं सकते थे. 

  • 6/10

रीति ने बताया कि जब भी वो अपने पिता से मिलती थीं, उन्हें इंग्लिश सिखाती थीं. पिता संग बिताए पलों और उनसे बिछड़ने के वक्त को याद करके रीति इमोशनल हो गईं उनकी आंखों से आंसू बहने लगे. आम्रपाली ने फिर रीति को गले लगाकर चुप कराया. 

Advertisement
  • 7/10

रीति ने पिता मनोज तिवारी की दूसरी शादी पर भी बात की. रीति ने कहा कि जब उनके पिता की जिंदगी में सुरभि की एंट्री हुई, तब वो अपने पिता के लिए काफी खुश थीं. 

  • 8/10

रीति बोलीं- जब उनकी जिंदगी में सुरभि आईं, तो मुझसे ज्यादा खुश और कोई नहीं था. मुझे मेरी मां बहुत प्यारी हैं, लेकिन वो भी तो मेरे बाप हैं. 
 

  • 9/10

मनोज तिवारी की बात करें तो उन्होंने दो शादियां की हैं, जिनसे उनकी तीन बेटियां हैं. मनोज तिवारी की पहली शादी रानी तिवारी से 1999 में हुई थी, लेकिन लगभग 12-13 साल बाद दोनों अलग हो गए थे. दोनों की एक बेटी है रीति तिवारी, जो फिलहाल बिग बॉस 20 में नजर आ रही हैं.

Advertisement
  • 10/10

मनोज तिवारी ने तलाक के बाद साल 2020 को सुरभि तिवारी से दूसरी शादी की. इस शादी से उनकी दो बेटियां हैं. 

 

(All Photos: Instagram @rhititiwari)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement