Advertisement

टीवी

31 की उम्र में एक्टर ने बनाया करोड़ों का घर, बप्पा का किया वेलकम, बोला- आंसू आ गए

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 19 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 7:50 PM IST
  • 1/8

गणेश चतुर्थी 2026 के मौके पर बॉलीवुड, टीवी और रियलिटी शो से जुड़े सितारों ने अपने-अपने घरों में भगवान गणेश का भक्तिभाव से स्वागत किया.  

  • 2/8

टीवी एक्टर अभिषेक कुमार ने भी अपने नए घर में बप्पा की स्थापना की. उन्होंने सोशल मीडिया पर गणपति उत्सव की फोटोज शेयर की हैं. फोटोज में वो अपने परिवार के साथ गणेश चतुर्थी सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं.

  • 3/8

जब बप्पा की मूर्ति को नए घर में लाया गया, तो अभिषेक की आंखें नम हो गईं. उन्होंने हाथ जोड़कर बप्पा का स्वागत किया और पूजा-अर्चना की. नए घर में बप्पा का स्वागत करना उनके लिए एक भावुक पल रहा. 

Advertisement
  • 4/8

उन्होंने कैप्शन में लिखा- हमारे नए घर में इस बार पहली बार श्री गणेश जी की स्थापना हुई. 5 दिनों के लिए बप्पा हमारे घर पधारे, लेकिन इन 5 दिनों में ऐसा लगा ही नहीं कि वो केवल हमारे घर में विराजमान हैं. ऐसा महसूस हुआ जैसे परिवार का ही कोई सदस्य हमारे साथ रह रहा हो.

  • 5/8

'जिस क्षण पंडित जी ने बप्पा का स्वरूप पहली बार प्रकट किया. वो पल शब्दों में व्यक्त करना कठिन है. जैसे ही बप्पा के दर्शन हुए सभी के आंखो से अपने आप आंसू निकल आए. वो केवल एक मूर्ति के दर्शन का क्षण नहीं था, वो हमारे लिए साक्षात् गणपति बप्पा के घर पधारने का अनुभव था.'

  • 6/8

अभिषेक ने कहा कि कहते हैं, जहां गणपति विराजते हैं. वहां केवल उनकी प्रतिमा नहीं आती. वहां सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है.

Advertisement
  • 7/8

'हमें भी इन पांच दिनों में यही अनुभव हुआ कि बप्पा हमारे घर में नहीं, हमारे परिवार के बीच आए हैं. बप्पा का आना हमारे लिए सौभाग्य था, उनकी सेवा करना हमारा सौभाग्य था.'

  • 8/8

अभिषेक 31 साल के हैं और कम समय में उन्होंने मुंबई में अपना घर बना लिया, जो हर एक्टर के लिए संभव नहीं होता है. शायद इसे ही प्रभु का चमत्कार कहते हैं. 
 

All Photos: Instagram @aebyborntoshine

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement