Advertisement

टीवी

Dipika Kakar Home Tour: शादी के लिए बदला मजहब, दीपिका ने आलीशान घर में पति के लिए बनाया नमाज रूम, रखी कुरान

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 20 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 1:30 PM IST
  • 1/13

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने कपल हैं. हालांकि, दीपिका मां बनने के बाद से ब्रेक पर हैं. वो जल्द की म्यूजिक वीडियो के जरिए अपना कमबैक करने जा रही हैं. 

 

(Photos: Instagram @ms.dipika)

  • 2/13

दीपिका और शोएब यूट्यूब, म्यूजिक वीडियो, ब्रांड एंडोर्समेंट से भी तगड़ी कमाई करते हैं. मुंबई में कपल का आलीशान 5 BHK घर है. आइए आपको उनके घर का हाउस टूर देते हैं. 
 

(Photos: Instagram @ms.dipika)

  • 3/13

दीपिका और शोएब ने अपने घर का नाम Shoaika रखा है. ये नाम उनके फैंस ने उन्हें दिया है. घर की एंट्री पर बड़े-बड़े अक्षरों में Shoaika लिखा है. 
 

(Photos: Youtube Screengrab)

Advertisement
  • 4/13

दीपिका और शोएब के घर का लिविंग रूम काफी बड़ा और ग्रैंड है. लिविंग रूम की थीम ऑफ व्हाइट और गोल्डन रखी है. 

(Photos: Youtube Screengrab)

  • 5/13

लिविंग रूम में बेज कलर का सोफा सेट रखा है. खूबसूरत डाइनिंग टेबल है. रॉयल झूमर लगे हैं. लिविंग रूम को कई एंटीक लाइट्स से सजाया है. 
 

(Photos: Youtube Screengrab)

  • 6/13

घर में हॉल में कपल ने अपने अवॉर्ड्स के लिए एक कास कॉर्नर बनाया है, जिसमें उनके कई सारे अवॉर्ड्स रखे हैं. घर का ये कोना उनके दिल के काफी करीब है. 

 

(Photos: Youtube Screengrab)

Advertisement
  • 7/13

घर में एक खूबसूरत कॉरिडोर भी है, जो व्हाइट स्ट्रिप लाइट्स से जगमगाता है. घर का ये कॉरिडोर खास तौर पर फोटोज के लिए बनाया गया है. 

 

(Photos: Youtube Screengrab)

  • 8/13

दीपिका के मास्टर बेडरूम को आरामदायक बनाया गया है. कमरे की थीम हल्के रंगों में रखी है, ताकि सुकून मिले. फर्नीचर भी मिनिमल रखा है. रूम में अलमारियां भी बनी हैं. 

(Photos: Instagram @ms.dipika)

  • 9/13

दीपिका ने घर में पति शोएब इब्राहिम के लिए एक नमाज रूम भी बनाया है. कोजी नमाज रूम इबादत करने के लिए एक शांत और सुकूनभरा माहौल देता है. नमाज रूम में कुरान शरीफ के लिए भी खास जगह बनी है. 

(Photos: Youtube Screengrab)

Advertisement
  • 10/13

बता दें कि दीपिका अक्सर अपने बेटे को नुरानी कायदा पढ़ाती हुई भी नजर आती हैं, जो बच्चों को कुरान शरीफ से पहले पढ़ाया जाता है. 

(Photos: Instagram @ms.dipika)

  • 11/13

दीपिका के घर में वॉक-इन वार्डरोब भी है. वॉक-इन वार्डरोब में वैनिटी भी बनी है, जहां दीपिका और शोएब तैयार होते हैं.  

(Photos: Instagram @ms.dipika)

  • 12/13

दीपिका और शोएब का घर काफी क्लासी और एलीगेंट है. कपल ने बहुत प्यार से अपने घर का एक-एक कोना सजाया है. 

(Photos: Instagram @ms.dipika)

  • 13/13

बता दें कि दीपिका कक्कड़ ने शोएब इब्राहिम से शादी के लिए अपना धर्म बदला था. दीपिका ने इस्लाम धर्म अपना लिया है.

(Photos: Youtube Screengrab)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement