Advertisement

टीवी

Mahashivratri 2026 : TV पर 'शिव' बनकर छाए ये सितारे, अभिनय से मोह लिया भक्तों का मन

aajtak.in
  • नई दिल्ली ,
  • 15 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:26 AM IST
  • 1/8

15 फरवरी को देशभर में धूमधाम से शिवरात्री का त्योहार मनाया जा रहा है. महादेव के बारे में जितना लिखा और पढ़ा जाए कम है. भगवान शिव पर अब तक कई टीवी शोज भी बन चुके हैं. इन सीरियल्स में महादेव का किरदार निभाने वाले एक्टर्स ने अपने अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया था. 

Photo: Instagram @merainna

  • 2/8

सीरियल 'सिया के राम' में एक्टर रोहित बख्शी ने महादेव का रोल अदा किया था. उन्होंने इस किरदार को ऐसे निभाया कि लोग आज तक उन्हें भूल नहीं पाए हैं. 
 

Photo: Social Media

  • 3/8

ऐसा माना जाता है कि पवनपुत्र हनुमान भोलेनाथ का अंश थे. ऐसे में टेलीविजन पर 'संकटमोचन महाबली हनुमान' सीरियल शुरू हुआ, जिसमें एक्टर अमित मेहरा को भगवान शिव के रोल के लिए चुना गया. महादेव के किरदार में उन्हें खूब पसंद किया गया. 

Photo: Instagram @amitmehraofficial

Advertisement
  • 4/8

सीरियल 'देवों के देव... महादेव' में भगवान शिव का किरदार मोहित रैना ने निभाया था. भोलेनाथ के रोल में उन्होंने ऑडियन्स के दिलों में अपनी जगह बनाई. आज भी कई लोग उन्हें महादेव के रूप में देखते हैं. 
 

Photo: Instagram @merainna

  • 5/8

'महाकाली: अंत ही आरंभ है' में शिव के रोल में सौरभ राज जैन ने अपनी दमदार एक्टिंग की छाप छोड़ी और दर्शकों का मन मोह लिया. 

Photo: Instagram @sourabhraaj.jain

  • 6/8

रामानंद सागर की रामायण में राम बने अरुण गोविल ने 'शिव महिमा' नाम के सीरियल में शिव का रोल प्ले किया था. ये शो 90 के दशक का पॉपुलर शो था.

Photo: Social Media 

Advertisement
  • 7/8

टीवी के लोकप्रिय पौराणिक सीरियल 'शिव शक्ति - तप त्याग तांडव' में भगवान शिव का किरदार एक्टर राम यशवर्धन ने अदा किया है. शो में उन्होंने अपने किरदार के साथ पूरा न्याय किया. 

Photo: Instagram @ramyashvardhan

  • 8/8

तरूण खन्ना ने 'राधाकृष्ण' और 'वीर हनुमान' जैसे कई धार्मिक टीवी शोज में भगवान शिव का किरदार निभाया है. एक्टर की दमदार आवाज और व्यक्तित्व ने उनके शिव के किरदार को और भी आकर्षक बना दिया. 
 

आप सभी को शिवरात्री की शुभकामनाए!

Photo: Instagram @tarunkhanna23

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement