Advertisement

टीवी

राम कपूर संग अफेयर, तलाक की क्या थी वजह? एक्ट्रेस ईवा ने बताया सच

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 10 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:50 PM IST
  • 1/9

ईवा ग्रोवर टेलीविजन की लोकप्रिय एक्ट्रेस में से एक हैं. वो अपनी निजी जिंदगी में हुई कंट्रोवर्सी के लिए भी जानी जाती हैं. 27 की उम्र में उन्होंने  हैदर  अली खान से शादी की थी. 
 

  • 2/9

ईवा की मां दूसरे धर्म में शादी के खिलाफ थीं, लेकिन उन्होंने किसी की एक ना सुनी. आखिरकार शादी के पांच साल बाद उनका तलाक हो गया, जो दर्दनाक था. ईवा की एक बेटी भी है. 

  • 3/9

विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने उस दर्दनाक फेज पर बात की. उन्होंने कहा कि आज हैदर बहुत बुरे हाल में जी रहे हैं. 

Advertisement
  • 4/9

तलाक के बाद ईवा कई लोगों संग रिश्ते में रहीं. 'बड़े अच्छे लगते हैं' के दौरान उनका नाम राम कपूर संग जोड़ा गया था. उन्होंने अफेयर पर चुप्पी तोड़ी है.
 

  • 5/9

 एक्ट्रेस ने कहा कि राम कपूर बहुत अच्छे और प्यारे इंसान हैं. वो अपनी पत्नी से बहुत प्यार करते हैं और उनके बहुत क्लोज हैं. मेरा उनसे कोई रिश्ता नहीं था.

  • 6/9

ईवा कहती हैं कि मैं ये बात अपनी बेटी और शिवजी की कसम खाकर बोलती हूं कि मेरा उनसे रिश्ता नहीं था. हमारे मन में दूर-दूर तक ऐसा ख्याल नहीं आया. मेरे लिए मेरी बेटी से ऊपर कुछ नहीं है, तो मैं ये बात झूठ क्यों बोलूंगी. 

Advertisement
  • 7/9

जब हमारे अफेयर की खबरें आईं, तो हमने इसके बारे में बात भी नहीं की. ये मेरी लाइफ की सबसे गंदी अफवाह थी. 
 

  • 8/9

तलाक के बाद ईवा लोगों के साथ रिश्ते में जरूर रहीं, लेकिन उन्होंने दूसरी शादी नहीं की. वो बखूबी सिंगल मदर की जिम्मेदारी निभा रही हैं. 

  • 9/9

All Photos: Instagram @realevagrover

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement