नायरा बनर्जी टीवी इंडस्ट्री की बोल्ड हसीनाओं में शुमार हैं. वो छोटे पर्दे के अलावा वर्टिकल्स, ओटीटी पर भी काम करती हैं.
नायरा ने गलाटा इंडिया से बातचीत में बोल्ड इंटीमेट सीन्स की शूटिंग को लेकर बात की. उन्होंने बताया इस दौरान सेट पर कैसी तैयारियां होती हैं.
नायरा ने कहा- प्रोडक्शन पहले से ट्रे लाकर रूम में भेज देती है. उसमें च्युइंग गम, परफ्यूम, सैनिटाइजर होता है. प्रोडक्शन पहले से सब कुछ देता है.
नायरा ने अपनी डेब्यू फिल्म वन नाइट स्टैंड का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि वो सेट छोड़कर भाग गई थीं. इंटीमेट सीन्स को लेकर वो डरी हुई थीं.
''तब वो किसी के साथ सीरियस रिलेशनशिप में थीं. वो अपने को-एक्टर के साथ भाई जैसा बॉन्ड शेयर करती थीं. इसलिए भी वो असहज थीं.''
''तब इंटीमेसी कोर्डिनेटर नहीं होते थे. डायरेक्टर ही सीन बताते थे. हमारी काफी वर्कशॉप हुई थी. हम इमोशनली इंटीमेसी बिल्ड करते थे.''
''लेकिन जब फिजीकल इंटीमेसी की बात आई तो हमारी हालत खराब हो गई थी. मैं रोने लगी. मैं सेट से भाग गई थी. मैंने कहा- मम्मी, बॉयफ्रेंड मारेगा.''
''फिर डायरेक्टर ने मुझे वोडका शॉट्स पिलाए. तब जाकर मैंने शॉट किया. शूट वाले दिन मैंने बॉयफ्रेंड को आई लव यू मैसेज किया था.''
''जब बॉयफ्रेंड को पता चला कि मैंने किसिंग सीन किए हैं. वो थोड़ा गुस्सा करने लगा. मेरी मां से उसने शिकायत की.''
''लेकिन मेरी मां ने उसे ही डांट दिया. मां ने उसे समझाया कि इस प्रोफेशन में ये सब नॉर्मल बात है. उसे मुझे समझना पड़ेगा.''
नायरा ने बताया कि बॉयफ्रेंड के चक्कर में उन्होंने ऐसे कई बोल्ड प्रोजेक्ट्स छोड़े हैं. लेकिन वो हर बार इन प्रोजेक्ट्स को नहीं ठुकरा सकती थीं.
All Photos: Instagram @nyra_banerjee