Advertisement

टीवी

न घर-न पैसा, Gold चेन बेचकर 'विभूति नारायण' ने किया गुजारा, पिता ने तोड़ लिए थे रिश्ते-नाते

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 27 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:15 PM IST
  • 1/10

आसिफ शेख टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं. 'भाभीजी घर पर हैं' शो में विभूति नारायण का किरदार निभाकर उन्हें घर-घर में पहचान मिली. उनका ये किरदार इतना पॉपुलर हो गया कि आज दुनिया उन्हें इसी नाम से जानती है.

  • 2/10

आसिफ शेख ने अपने करियर में ऊंचा मुकाम हासिल किया है, लेकिन एक वक्त ऐसा था, जब उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा था. 
 

  • 3/10

TOI संग एक पुराने इंटरव्यू में आसिफ ने बताया था कि एक समय ऐसा था जब हालात इतने खराब और दुखद थे कि उन्हें अपनी इकलौती सोने की चेन तक बेचनी पड़ी थी. 

Advertisement
  • 4/10

उन्होंने कहा था- जब मैंने अपने पिताजी को बताया था कि मैं थिएटर में अपना करियर बनाना चाहता हूं, तो उन्होंने लगभग मुझसे नाता ही तोड़ लिया था. वो मेरे करियर के फैसले से निराश थे और उन्हें लगता था कि थिएटर कोई करियर नहीं होता.
 

  • 5/10

'यह सफर मुश्किलों से भरा हुआ था, क्योंकि मैं किसी बड़े परिवार से नहीं था. इस शहर में बसने के लिए मुझे बहुत संघर्ष करना पड़ा, क्योंकि मेरे पास न तो पैसे थे और न ही रहने का कोई ठिकाना था.'

  • 6/10

'शहर में अपना गुजारा चलाने के लिए मुझे अपनी इकलौती सोने की चेन भी बेचनी पड़ी थी. ' 

Advertisement
  • 7/10

'थिएटर इंडस्ट्री में भी अपनी जगह बनाना आसान नहीं था. अपने एक्टिंग करियर को सही दिशा देने के लिए मैंने नाटकों में हेल्पर के तौर पर काम किया और बहुत ही छोटे-छोटे रोल निभाए.'

  • 8/10

'जब मैंने अपने पहले शो के लिए काम करना शुरू किया था, तब मेरी उम्र मुश्किल से 18 साल थी. लेकिन सक्सेस मिलने के बाद, मेरे पिताजी ने मेरे करियर को स्वीकार कर लिया था और खुले दिल से मेरा स्वागत किया था. वो शुरुआती दिन मेरे करियर के सबसे कठिन दिन थे.
 

  • 9/10

बता दें कि आसिफ ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1984 में टीवी सीरियल 'हम लोग' से की थी. इसके बाद वो कई टीवी शोज और बॉलीवुड फिल्मों में नजर आए.

Advertisement
  • 10/10

आसिफ ने 'चंद्रकांता', 'यस बॉस', 'दिल मिल गए', 'सीआईडी' और 'चिड़ियाघर' जैसे कई पॉपुलर शो में काम किया है. 

 

(Photos: Intagram @iaasifsheikhofficial)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement