Advertisement

टीवी

Ali Merchant Transition Actor to DJ: शोबिज छोड़ DJ बना एक्टर, मिली शोहरत, करोड़ों में कमाई

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 01 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 12:35 PM IST
  • 1/8

शोबिज की दुनिया में बहुत से कलाकार हैं, जो एक्टिंग छोड़ चुके हैं. इन एक्टर्स में अली मर्चेंट का नाम भी शुमार है. अली अब एक्टर से DJ बन चुके हैं और वहां से अच्छी कमाई भी कर रहे हैं. 
 

  • 2/8

हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में अली ने DJ बनने की कहानी शेयर की. एक्टर ने कहा कि बहुत सारे DJ हैं, जो खुद को नंबर वन कहते हैं. लेकिन मुझे लगता है कि आप नंबर तब बनते हैं, जब जनता टिकट लेकर आपके लिए आए. 
 

  • 3/8

अली से पूछा गया कि एक्टर से DJ बनना कितना मुश्किल रहा. यहां किस का कॉम्पिटिशन है, किस तरह की चीजें हैं. वो कहते हैं कि इंडिया में करीब 9 लाख DJ होंगे, जब मैं शुरूआत की थी, तब ये आसान नहीं था. बहुत मुश्किल था. 

Advertisement
  • 4/8

 एक्टर ने कहा कि इस फील्ड में आने के लिए मुझे बहुत काम करना पड़ा. बहुत मेहनत करनी पड़ी. बहुत बार ऐसे हुआ कि शोज खाली हैं, लेकिन मैंने अपनी जर्नी जारी रखी. मुझे बहुत अच्छे-अच्छे मौके मिलते गए. 

  • 5/8

लोगों ने मेरे टैलेंट और क्रिएटिविटी को खूब पसंद किया. इसके बाद चीजें बेहतर होती चली गईं. पर मुझे लगता है कि यहां इतना कॉम्पिटिशन है कि आज मैं जिस जगह हूं, वहां कल कोई और आ जाएगा. उससे पहले कोई और था, उन्हें किसी ने रिप्लेस कर दिया. मैं हकीकत में जीता हूं और मुझे पता है कि एक दिन मेरी जगह भी कोई ले लेगा. 

  • 6/8

अली से पूछा गया कि DJ के बारे में अंतरराष्ट्री स्तर पर काफी बातें होती हैं, लेकिन में ये कितना सक्सेसफुल है और इसमें कितनी कमाई है. अली ने कहा कि अच्छे खासे पैसे आ रहे हैं. 

Advertisement
  • 7/8

अली ने कहा कि इंटरनेशनल DJ की बात करें, तो यहां एक बॉलीवुड एक्टर पूरी फिल्म में जितना कमाता होगा, वो लोग एक दिन में कमा लेते हैं. अगर इंडिया के टॉप DJ की बात करें, तो यहां टीवी एक्टर महीनेभर में जितना कमाते होंगे, वो लोग पांच दिन में कमा लेते हैं. 
 

  • 8/8

 DJ वर्ल्ड की कमाई के बारे में समझाते हुए अली ने बताया कि अगर आप फिल्म देखने जाते हो, तो टिकट पर हजार रुपये खर्च करते हो, लेकिन क्लब जाते हो, तो वहां चार से पांच हजार रुपये खर्च हो जाते हैं. 

All Photos: Facebook/AliMerchantOfficial

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement