Advertisement

टीवी

मांग में सिंदूर-हाथ में छलनी, मुस्लिम एक्ट्रेस ने की करवाचौथ पूजा, यूजर्स बोले- धर्म बदल लिया?

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 30 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:10 PM IST
  • 1/10

टीवी एक्ट्रेस शफक नाज सीरियल महाभारत में कुंती का रोल निभाकर लाइमलाइट में आई थीं. उन्होंने 2024 में गुपचुप वेडिंग की थी.
 

  • 2/10

उनके पति जीशान और शफक पर करवाचौथ का रंग दिखा. बीते दिन दोनों ने इस फेस्टिवल को मनाया. एक्ट्रेस ने इंस्टा पर तस्वीरें पोस्ट की हैं.
 

  • 3/10

शफक ने इंस्टा पर करवाचौथ का अपना लुक शेयर किया. रेड साड़ी में वो स्टनिंग लगीं. उनके पति जीशान भी ट्रैडिशनल लुक में दिखे.
 

Advertisement
  • 4/10

शफक पूरी तरह हिंदू रीति रिवाज को मनाती दिखीं. उन्होंने लाल चूड़ी पहनी. मांग में सिंदूर भरा. पारंपरिक लुक में वो छा गईं.
 

  • 5/10

लेकिन कई यूजर्स को शफक का मुस्लिम होकर करवाचौथ मनाना चुभ गया है.यूजर्स ने एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया है. 
 

  • 6/10

एक यूजर ने लिखा- अल्लाह ताला सही रास्ता दिखाए सबको. दूसरे ने लिखा- अल्लाह हिदायत दे. 
 

Advertisement
  • 7/10

एक शख्स ने लिखा- धर्म बदला है तो नाम भी बदल लो ना.  किसी ने कहा- आपके तो पति का नाम भी जीशान है फिर करवाचौथ क्यों?
 

  • 8/10

कईयों ने शफक को ट्रोल करते हुए कहा कि लानत है तुमपर. हालांकि ट्रोलिंग के अलावा कपल को प्यार करने वालों का भी साथ मिला.
 

  • 9/10

यूजर्स का कहना है जब बॉलीवुड की मुस्लिम हसीनाएं करवाचौथ रख सकती हैं. तो शफक को क्यों ट्रोल किया जा रहा है?
 

Advertisement
  • 10/10

हालांकि शफक ने हेटर्स को अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है. वर्कफ्रंट पर, वो टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हैं. महाभारत शो से उन्हें फेम मिला.
 

All Photos: Instagram @shafaqnaaz777
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement