Advertisement

टीवी

'मैं बिकिनी पहनूंगी, किसी के बाप का क्या जा रहा', हेटर्स से बोलीं 'महादेव' शो की एक्ट्रेस

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 01 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 11:26 AM IST
  • 1/9

सोनारिका भदोरिया को देवों के देव… महादेव में मां पार्वती की भूमिका ने घर-घर पहचान दी. लेकिन यही पहचान बाद में उनके लिए अनजाने में एक बंधन बन गई. 

  • 2/9

2016 में मॉरीशस वेकेशन के दौरान उन्होंने बिकिनी में कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया. 

  • 3/9

एक्ट्रेस की फोटोज पर उन्हें “संस्कारहीन” और “बेशर्म” जैसे शब्द कहे गए, साथ ही अश्लील और भद्दे कमेंट भी किए गए. 
 

Advertisement
  • 4/9

सालों बाद सोनारिका ने बिकिनी कंट्रोवर्सी पर रिएक्ट किया है. Hauterrfly के पॉडकास्ट में उन्होंने कहा कि मैं बिकिनी पहनूंगी. किसी के बाप का क्या जा रहा है. 
 

  • 5/9

सोनारिका कहती हैं- मैं ये क्यों बोलूं कि मेरे पति और पिता को इससे दिक्कत नहीं है. मैं कहूंगी कि बिकिनी पहनने से मुझे कोई परेशानी नहीं है.

  • 6/9

उन्होंने कहा कि ये ट्रोलिंग उस वक्त हुई जब शो खत्म हो गया था. देवों के देव… महादेव के बाद भी मैं बहुत सारे सीरियरल कर चुकी थी. 

Advertisement
  • 7/9

ट्रोलिंग के वक्त सब मेरा इंटरव्यू लेना चाहते थे कि पार्वती ने बिकिनी कैसे पहन ली. मैंने एक कैरेक्टर प्ले किया, लेकिन मैं जो कपड़े पहन रही हूं, वो मेरे कैरेक्टर को कैसे प्रेजेंट कर सकता है. अगर आप पानी में जा रहे हैं, तो बिकिनी नहीं पहनेंगे, तो क्या पहनेंगे. पानी में सूट पहनकर तो नहीं जाऊंगी. 

  • 8/9

एक्ट्रेस ने कहा कि ट्रोल करने वाले लोग वही होते हैं, जो दूसरों की लाइफ देखकर जलते हैं. उन्हें लगता है कि मैं ये सब क्यों नहीं कर पा रहा है. पार्वती के रोल में मुझे जो प्यार मिला उसके लिए मैं शुक्रगुजार हूं, लेकिन लोगों को समझना चाहिए कि मेरी निजी जिंदगी भी है. 

  • 9/9

सोनारिका भदोरिया ने ट्रोलिंग के बावजूद खुद पर भरोसा बनाए रखा और अपनी पसंद के कपड़े पहनने से पीछे नहीं हटीं.

All Photos: Instagram @bsonarika 

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement