CID एक्ट्रेस अंशा सैयद किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. अपने काम से वो इंडस्ट्री में खास पहचान बना चुकी हैं. टीवी पर उनका काम सबने देखा है, लेकिन बहुत कम लोग उन्हें असल जिंदगी में जानते हैं. अब अंशा ने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात की है.
एक्ट्रेस से पूछा गया कि अभी आप सिंगल हैं. सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि हां. मुझे लगता है कि जो महिलाएं बहुत आत्मनिर्भर होती हैं, उन्हें इससे गुजरना पड़ता है. यूट्यूब आने के बाद बहुत सारे लोग मुझसे ये सवाल पूछने लगे हैं.
अंशा कहती हैं कि मुझसे बहुत सारे लोग पूछते हैं कि तुम्हारा कोई पार्टनर क्यों नहीं है. मुझे नहीं पता कि पार्टनर क्यों नहीं है. कई बार ऐसा आत्मनिर्भर होने की वजह से होता है. कई बार फेल रिलेशनशिप की वजह से होता है.
एक्ट्रेस ने कहा- मेरे फेल रिलेशनशिप को भी 15 साल हो गए हैं. इसके बाद मैं अपने पेरेंट्स और दोस्तों के जरिए कई लोगों से मिली, लेकिन बात नहीं बनी.
अंशा ने कहा कि स्ट्रॉन्ग महिलाओं के साथ ऐसा होता है. 13 साल से मैं सिंगल हूं और मैं किसी रिलेशनशिप नहीं रही. ना ही मैंने वननाइट स्टैंड किया और किसी तरह की सिचुएशनशिप में रही.
एक्ट्रेस से पूछा गया कि कोई साथी ना होने वजह से क्या कभी आपने अकेलापन महसूस किया. वो कहती हैं कि हां, लेकिन अब अकेलापन नहीं लगता. पहले मुझे लगता था कि सबकी शादी हो रही है, बच्चे हो रहे हैं, तो मेरा भी कोई हो. सोसायटी प्रेशर था. वो कहती हैं लेकिन मेरे पास दोस्त बहुत अच्छे हैं, जिनसे मैं हर बात शेयर कर पाती हूं.
अंशा का कहना है कि उन्होंने उनके बॉयफ्रेंड को चीट करते हुए पकड़ लिया था, जिसके बाद उन्होंने उससे ब्रेकअप कर लिया. ब्रेकअप के बाद वो निजी और प्रोफेशनल लाइफ में बेहतर काम करने लगीं.
एक्ट्रेस ने कहा कि अब मुझे अपनी जिंदगी में कोई मर्द नहीं चाहिए. तीन से चार साल पहले मुझे एहसास हुआ कि मुझे जिंदगी में मर्द की जरूरत नहीं है. ना ही मैं शादी करूंगी.
अंशा ने कहा कि अगर कोई ऐसा आ गया जो मुझे शादी मैटेरियल लगा, तो मैं सोच सकती हूं. वरना मैं शादी नहीं करूंगी. मैं किसी को डेट करने के मूड में नहीं हूं.
एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या आपको मां बनने की चाहत है. उन्होंने कहा कि पहले थी, लेकिन अब वो भी नहीं रही. अब उसमें भी परत जम गई है. अब मैं आजाद पंछी की तरह रहना चाहती हूं.
All Photo: (Facebook/ANSHA.SAYED.PURVI.CID)