टीवी के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो ने कई लोगों को स्टार बनाया है. उन्हीं में से एक एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता भी हैं.
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाकर मुनमुन दत्ता को तगड़ी पहचान मिली है. वो इस शो से पिछले 18 सालों से जुड़ी हुई हैं.
लेकिन बीते सालों में मुनमुन दत्ता का लुक काफी ज्यादा बदल चुका है. एक्ट्रेस ने अब अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साल 2005 और 2006 की अपनी कुछ थ्रोबैक फोटोज शेयर की हैं, जिन्हें देखकर आप भी चौंक जाएंगे.
20-21 साल पुरानी तस्वीरों में मुनमुन दत्ता काफी स्लिम और ग्लैमरस लग रही हैं. इनमें से कुछ तस्वीरें उनके मॉडलिंग के दिनों की हैं, जब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी.
मुनमुन दत्ता 20-21 सालों बाद भी उतनी ही ग्लैमरस और खूबसूरत हैं. उनका चार्म आज भी बरकरार है. कहना गलत नहीं होगा कि अब वो पहले से भी ज्यादा स्टनिंग हो गई हैं.
मुनमुन दत्ता की पुरानी तस्वीरें देखकर फैंस का दिन बन गया है. फैंस उनपर दिल हार रहे हैं.
सोशल मीडिया पर उनकी थ्रोबैक फोटोज छाई हुई हैं. एक्ट्रेस का ट्रांसफॉर्मेशन कमाल का है. पहले की तरह अब भी उनका फैशन गेम ऑन प्वॉइंट है.
(Photos: Intagram @mmoonstar)