Advertisement

टीवी

वापस लौट रहा तुलसी का वो बेटा, ज‍िसके सिर पर मारी थी गोली, कौन हैं आकाशदीप सहगल?

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 23 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:00 PM IST
  • 1/9

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' साल 2000 के आइकॉनिक शोज में से एक है. इसका दूसरा सीजन भी हिट साबित हुआ. शो नंबर वन की पोजिशन पर जगह बनाए हुए है. टीआरपी के रिकॉर्ड तोड़ने के लिए मेकर्स ने तगड़ा प्लान बनाया है. 
 

  • 2/9

मेकर्स शो में तुलसी और मिहिर के बेटे अंश की एंट्री करा रहे हैं. अंश का रोल आकाशदीप सहगल ने निभाया था. 940 एपिसोड के बाद शो से अंश का रोल खत्म कर दिया गया था. 
 

  • 3/9

असल में तुलसी के बेटे अंश का किरदार एक विलेन यानी अधर्मी बेटे के रूप में बदल गया था. वो अपनी भाभी नंदिनी के पीछे पड़ा था. उसने नंदिनी को किडनैप कर लिया था. 
 

Advertisement
  • 4/9

बहू की जान बचाने के लिए तुलसी ने अपने बेटे को गोली मार दी थी. बेटे को मारते समय तुलसी ने अंश से कहा था कि 'मेरे बेटे, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं लेकिन बेहतर है कि तुम मर जाओ.'

  • 5/9

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के इस एपिसोड को छप्पड़ फाड़ टीआरपी मिली थी. आकाशदीप की वापसी के साथ एकता कपूर का शो एक बार फिर इतिहास दोहराने के लिए तैयार हैं.
 

  • 6/9

सवाल ये है TV पर विलेन के किरदार में गर्दा उड़ाने के बाद आकाशदीप इतने सालों तक कहां गायब थे. क्योंकि के बाद आकाशदीप बिग बॉस 5 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर पहुंचे थे. 

Advertisement
  • 7/9

बिग बॉस में वो अपने शॉर्ट-टेम्पर और सलमान खान के साथ तीखी बहस के कारण सुर्खियों में रहे. शो से बाहर आने के बाद उन्होंने ये भी कहा कि सलमान ने उनका करियर तबाह कर दिया. 
 

  • 8/9

आकाशदीप सहगल ने टीवी से ये कहकर ब्रेक लिया कि उनकी मां की हेल्थ ठीक नहीं है. वो डिप्रेशन से जूझ रहे हैं. 9 साल बाद उन्होंने 'नागिन 7' शो से टीवी पर कमबैक किया और छा गए.

  • 9/9

कमबैक के साथ उन्होंने ये भी साफ कर दिया कि सलमान खान के साथ उनका कोई बैर नहीं है. आकाशदीप के फैन्स अब उन्हें 'क्योंकि 2' पर देखने के लिए तैयार हैं. 

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement