Advertisement

टीवी

'मैं बायसेक्सुअल हूं', बोलकर पछताईं आकांक्षा चमोला! राज खुलने पर रो पड़ीं, धोखा खाकर टूटीं

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 02 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:11 PM IST
  • 1/10

टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला रियलिटी शो लॉकअप में छाई हुई हैं. प्रीमियर नाइट के दिन आकांक्षा ने अपनी लाइफ का सबसे बड़ा सच रिवील किया था.
 

  • 2/10

आकांक्षा ने कहा कि 10 साल बाद उनकी शादी टूट रही है. वो और गौरव तलाक ले रहे हैं. पहले बड़े खुलासे के साथ उनकी 1 लाइफलाइन खर्च हो गई थी.
 

  • 3/10

बीते एक एपिसोड में आकांक्षा का दूसरा सीक्रेट रिवील हुआ. उन्होंने श्रेया कालरा को भरोसे से साथ बताया था कि वो बायसेक्सुअल हैं. लेकिन अब ये राज, राज नहीं रहा.
 

Advertisement
  • 4/10

श्रेया ने सूफी मोतीवाला को आकांक्षा का सीक्रेट रिवील किया था. जिससे आकांक्षा अनजान थी. शो का नया प्रोमो आया है जिसमें रितेश देशमुख ने जजमेंट वाले दिन एक्ट्रेस को बताया कि उनकी सिर्फ 1 लाइफलाइन बची है.
 

  • 5/10

आकांक्षा को रितेश ने कहा- इस गेम में आपके सीक्रेट्स, आपके 3 बड़े सच आपकी लाइफलाइन हैं. आकांक्षा आपको पता है आपकी कितनी लाइफलाइन बची हैं.
 

  • 6/10

एक्ट्रेस ने जब 2 में जवाब दिया. तो रितेश ने उन्हें करेक्ट करते हुए कहा कि आपकी सिर्फ 1 लाइफलाइन बची है. 2 लाइफलाइन खर्च हो चुकी हैं.
 

Advertisement
  • 7/10

तब आकांक्षा को सूफी और श्रेया की बातचीत का फुटेज दिखाया गया. ये सब देखकर एक्ट्रेस की आंखों में आंसू आ गए. वो ऑन कैमरा रोती हुई दिखीं.
 

  • 8/10

आकांक्षा पर एलिमिनेशन की तलवार लटक रही है. इस वीकेंड मालूम पड़ेगा वो गेम में सेफ रहेंगी या फिर शो को इतनी जल्दी छोड़कर चली जाएंगी.
 

  • 9/10

आकांक्षा के दोनों ही सीक्रेट्स ने ऑडियंस के बीच तहलका मचाया है. पहले तलाक को कबूलना और अब बायसेक्सुअल होने की बात कहना, फैंस के बीच उनकी इमेज को लेकर बातें बन रही हैं.
 

Advertisement
  • 10/10

कईयों का कहना है इसी वजह से शायद उनका और गौरव का तलाक हो रहा है. हालांकि गौरव ने विवादों से परे आकांक्षा पर प्यार लुटाया. उन्हें अपनी पत्नी कहा. 
 

All Photos: Instagram @akankshagkhanna
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement