टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड शाहनवाज शेख संग साल 2022 में शादी रचाई थी. ये देवोलीना की इंटरफेथ मैरिज थी.
दूसरे धर्म में शादी करने पर देवोलीना को काफी ट्रोल किया गया था. लेकिन आज उनकी काफी सराहाना हो रही है. आखिर वजह क्या है चलिए जानते हैं.
दरअसल, देवोलीना ने कुछ समय पहले नया घर बनवाया. घर में उन्होंने आलीशान मंदिर भी बनवाया. लेकिन वास्तु के हिसाब से उनके घर के मंदिर की पॉजिशन ठीक नहीं थी.
ऐसे में देवोलीना के मुस्लिम पति शाहनवाज ने घर में नई जगह एक्ट्रेस के लिए एक नया मंदिर बनवाया है. उन्होंने अपने यूट्यूब व्लॉग में नया मंदिर बनाने का प्रोसेस भी दिखाया.
घर में मंदिर बनाने में देवोलीना का उनके पति शाहनवाज ने पूरा सपोर्ट किया. उन्होंने मंदिर से जुड़ी हर छोटी डिटेल फैंस संग भी शेयर की.
शाहनवाज ने बताया कि पहले उनके घर में मार्बल का मंदिर था. लेकिन वो काफी ज्यादा भारी था, जिसकी वजह से ठीक से सफाई नहीं हो पाती थी. इसलिए उन्होंने अब घर में लकड़ी का मंदिर बनवाया है. उन्होंने घर में नई दिशा में मंदिर रखा है.
बता दें कि देवोलीना हिंदू हैं, लेकिन उनके पति शाहनवाज मुसलमान हैं. मुस्लिम होकर पत्नी की मंदिर बनाने में शाहनवाज ने जिस तरह मदद की, उनके इस अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया.
फैंस कमेंट सेक्शन में शाहनवाज की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं. फैंस का कहना है कि शाहनवाज से लोगों को सीखना चाहिए कि हर धर्म की किस तरह इज्जत की जाती है.
शादी के बाद शाहनवाज और देवोलीना एक दूसरे के धर्म की बराबरी से इज्जत करते हैं और हर त्योहार मिलकर मनाते हैं. शाहनवाज पत्नी संग पूजा-पाठ करते हुए भी दिखाई देते हैं.
(All Photo: Instagram/@devoleena)