एक्ट्रेस अदिति नेगी को फैंस ने रोडीज में देखा होगा. वो 'किन्नौरी गर्ल' के नाम से भी फेमस हैं. पेशे से अदिति इंफ्लुएंसर, एक्ट्रेस और कंटेंट क्रिएटर हैं.
अदिति कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं. यूथ के बीच अदिति का जलवा है. वो अपनी खूबसूरत अदाओं से फैंस का दिल जीतती हैं.
अदिति ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. वो आरजे भी रह चुकी हैं. वो किन्नौर की रहने वाली हैं. वहां के कल्चर से अक्सर फैंस को रूबरू कराती हैं.
अदिति ने एक पॉडकास्ट में द्रौपदी प्रथा के बारे में बताया. हिमाचल में पुराने जमाने में द्रौपदी प्रथा चलती थी. जिसमें 4-5 भाइयों की 1 ही लड़की से शादी कराई जाती थी.
इसकी वजह बताते हुए अदिति ने कहा- घर में अगर 2-3 भाई हैं, अलग-अलग शादी होगी, अलग-अलग बहू घर में आएगी, फिर जमीन का बंटवारा होगा. जबकि उनका सोर्स ऑफ इनकम बस खेत, जमीन होती थी.
''द्रौपदी प्रथा के अनुसार, घर का बंटवारा ना हो, इसलिए घर पर एक ही बहू लाई जाती थी. उन्हीं से सब भाइयों की शादी करा दी जाती थी. मेरी दादी एक थी, मेरे 3-4 दादा थे.''
''एक दादा थे, उन्हें बाद में कोई और पसंद आ गई. उन्होंने उस लड़की से शादी कर ली. शादी कर जब वो पत्नी को घर लाए, तो दादी ने कहा मैं सौतन को नहीं स्वीकार करूंगी.''
''मेरे वो दादा अपनी दूसरी पत्नी के साथ कहीं और जाकर बस गए. मेरे दो ताऊ हैं, एक ताई है. लेकिन मेरे पापा की एक ही पत्नी है. उन्होंने लव मैरिज की थी.''
अदिति के मुताबिक, अब हिमाचल में ये प्रथा लोग नहीं मानते. अब वहां ये सब नहीं होता, कोई अपनी वाइफ को नहीं शेयर करना चाहता.
All Photos: Instagram @negi_aditi_roach