ड्राइवर को लगी गोली, तो टाइगर ने संभाला स्टीयरिंग, हमले के बाद का VIDEO आया सामने

मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में गोलियों की आवाज सुनाई देती है. ड्राइवर को गोली लगने के बाद टाइगर कार की ड्राइविंग सीट पर बैठकर वहां से निकलते दिखते हैं. टाइगर की टीम के मुताबिक, एक्टर सुरक्षित हैं और ड्राइवर की हालत स्थिर है.

Advertisement
हमले के बाद सामने आए नए वीडियो में टाइगर श्रॉफ ड्राइविंग सीट पर बैठते नजर आ रहे हैं. (Photo: PTI/Video Screengrab) हमले के बाद सामने आए नए वीडियो में टाइगर श्रॉफ ड्राइविंग सीट पर बैठते नजर आ रहे हैं. (Photo: PTI/Video Screengrab)

दिव्येश सिंह

  • मुंबई,
  • 18 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:42 AM IST

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद का एक वीडियो सामने आया है. इसमें उनके ड्राइवर पर हमले के बाद घटना के बाद का माहौल दिखाई दे रहा है. वीडियो में गोलियों की आवाज सुनाई देती है. इसके बाद मौके पर मौजूद लोग घबराए नजर आते हैं. इसी बीच ड्राइवर पर घायल होने के बाद टाइगर अपनी ग्रे रंग की कार की ड्राइविंग सीट पर बैठते हैं. फिर खुद गाड़ी चलाकर वहां से निकल जाते हैं.

Advertisement

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर की कार पर तीन से चार राउंड फायरिंग हुई थी. उस वक्त एक्टर फुटबॉल मैच खेलने के बाद वहां से निकल रहे थे. इस हमले में टाइगर सुरक्षित बच गए, जबकि उनके ड्राइवर को गोली लगी. घायल ड्राइवर को अस्पताल ले जाया गया. इस हमले में टाइगर के ड्राइवर समेत दो लोग घायल हुए है.

दरअसल, यह वीडियो फैन और व्लॉगर सलमा शेख ने रिकॉर्ड किया है. इसमें फायरिंग होते हुए सीधे नहीं दिखाई देती. हालांकि, बैकग्राउंड में गोलियों की आवाज सुनाई देती है. इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच जाती है. वीडियो में सलमा शेख टाइगर के लिए मदद मांगती सुनाई देती हैं. वह घबराई हुई आवाज में कहती हैं कि टाइगर बेटा पर गोली चला दी. आसपास मौजूद लोग भी अचानक हुई इस घटना से परेशान नजर आते हैं.

Advertisement

ड्राइवर घायल, टाइगर ने खुद चलाई कार

वीडियो में टाइगर श्रॉफ अपनी ग्रे कार की ड्राइविंग सीट पर बैठते दिखाई देते हैं. इसके बाद वह खुद कार चलाकर वहां से निकल जाते हैं. फुटेज में कार के आसपास और सड़क पर खून भी नजर आता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फायरिंग के दौरान टाइगर के ड्राइवर को गोली लगी थी. उसे इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया. टाइगर की टीम ने बताया कि एक्टर सुरक्षित हैं और उनके ड्राइवर की हालत स्थिर है.

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों ने हमले की जिम्मेदारी लेने की बात कही है. बताया गया कि इसके पीछे अभिनेता सलमान खान से टाइगर श्रॉफ की नजदीकी को वजह बताया गया.

यह भी पढ़ें: 'मुझे भी धमकी मिल रही है', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग पर बोले जीशान सिद्दीकी

हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं है. मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग किसने की और इसके पीछे क्या वजह थी. घटना में शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिश भी जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »