रेकी, 45 मिनट इंतजार, टाइगर पर हमला और गिरफ्तारी... 16 घंटे की पूरी टाइमलाइन

मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर रविवार को फायरिंग की गई जिसमें वे बाल-बाल बच गए जबकि उनके ड्राइवर को चोटें आईं. पुलिस ने कोटा से संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच के लिए 15 टीमें बनाई हैं.

Advertisement
वारदात के लिए हमलावरों ने पल्सर बाइक का इस्तेमाल किया. (Photo: Screengrab) वारदात के लिए हमलावरों ने पल्सर बाइक का इस्तेमाल किया. (Photo: Screengrab)

मुस्तफा शेख / दिव्येश सिंह

  • मुंबई,
  • 19 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:31 AM IST

मुंबई में रविवार को अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग की गई. इस हमले में टाइगर बाल-बाल बच गए, जबकि उनके ड्राइवर को चोटें आई हैं. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है. पुलिस ने कोटा से संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं, घटना की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है. मुंबई पुलिस ने मामले की जांच के लिए 15 टीमें बनाई हैं. वहीं, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं. 

Advertisement

शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले पूरे इलाके की रेकी की थी. उन्होंने टाइगर की गतिविधियों पर नजर रखी. और पूरी प्लानिंग के साथ इस वारदात को अंजाम दिया. हमलावरों को पता था कि टाइगर फुटबॉल खेलने के लिए पुष्पा पार्क आए हैं. वे करीब 45 मिनट तक पुष्पा पार्क के बाहर टाइगर का इंतजार करते रहे. जैसे ही टाइगर बाहर निकले, हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर गोलियां चला दीं. 

कोटा से गिरफ्तार शूटर्स
टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले संदिग्ध आरोपियों को कथित तौर पर पुलिस ने कोटा से गिरफ्तार किया है. रेलवे कॉलोनी थाना इलाके से संदिग्ध आरोपियों को पकड़ा गया है. 

मुंबई में रजिस्टर्ड बाइक
वारदात के लिए हमलावरों ने पल्सर बाइक का इस्तेमाल किया. फायरिंग के बाद वे मौके से फरार हो गए और अपनी बाइक अंधेरी रेलवे स्टेशन के बाहर छोड़ दी. पुलिस ने स्टेशन के बाहर से बाइक बरामद की है. शुरुआती जांच में पता चला है कि बाइक मुंबई में रजिस्टर्ड है. अब पुलिस नंबर प्लेट, चेसिस और इंजन नंबर के जरिए उसका रिकॉर्ड खंगाल रही है. 

Advertisement

मुंबई पुलिस ने 15 टीमें बनाई
मुंबई पुलिस ने घटना की जांच के लिए 15 टीमें बनाई हैं. फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत एकत्रित किए हैं. अब मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है. फिलबाल आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. सीसीटीवी के जरिए टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले हमलावरों की तस्वीरें भी सामने आई हैं. तस्वीर में दोनों सफेद शर्ट पहलने नजर आ रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: सलमान, रोहित के बाद टाइगर...कब तक डर में रहेगा बॉलीवुड? CM से AICWA ने की बड़ी मांग

CM ने क्या कहा
इस मामले में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि मुंबई पुलिस को हमलावरों के कुछ सुराग मिले हैं.

फडणवीस ने आगे कहा, 'इनके (हमलावरों के) जो आका छुपकर बैठे हैं और दूर से संदेश भेजते हैं, उन्हें भी हम ढूंढेंगे. इनमें से कोई भी व्यक्ति महाराष्ट्र के अंदर से ऑपरेट नहीं करता है. जो लोग राज्य के अंदर से ऑपरेट करते हैं, उन्हें पहले ही अरेस्ट कर लिया गया है. ये अपराधी महाराष्ट्र के बाहर से, या देश के बाहर से भी ऑपरेट कर रहे हैं. जिन राज्यों से वो ऑपरेट करते हैं, उनके साथ कोऑर्डिनेट करके और विदेश से ऑपरेट करने वालों के बारे में केंद्र सरकार की मदद से, हम उन्हें ट्रैक करेंगे और उनके खिलाफ सख्त एक्शन लेंगे.'

Advertisement

महाराष्ट्र सीएम ने कहा कि मैं फिर से कहता हूं कि ये डरपोक लोग हैं. वो अंधेरे में रहकर हमला करने की कोशिश करते हैं, लेकिन उनकी कोशिशों को नाकाम कर दिया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »