कैंसर से जंग जीतकर पर्दे पर वापसी को तैयार सोनाली बेंद्रे

सोनाली बेंद्रे को कैंसर होने की खबर ने पिछले साल फैन्स को चिंता में डाल दिया. उनके शुभचिंतकों ने उनके अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना की और उनसे मिलने पहुंचे.

Advertisement
सोनाली बेंद्रे सोनाली बेंद्रे

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 फरवरी 2019,
  • अपडेटेड 9:08 AM IST

सोनाली बेंद्रे को कैंसर होने की खबर ने पिछले साल फैन्स को चिंता में डाल दिया. सोनाली अपने इलाज के ल‍िए कई महीने तक अमेरिका में रहीं. अपनी सकारात्मक ऊर्जा और जोश की मदद से उन्होंने इस जानलेवा बीमारी को शिकस्त दी. आख‍िरकार सोनाली पूरी तरह ठीक होकर वापस भारत आ गईं. वह अब अपने काम पर लौट चुकी हैं और संभव है कि फैन्स जल्द ही उन्हें पर्दे पर भी देख पाएं.

Advertisement

हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए सोनाली ने लिखा, "लंबे आराम के बाद सेट पर लौट रही हूं. कई तरीकों और कई स्तरों पर आजमाई गई हूं. एक अजीब सा अहसास हो रहा है." आगे सोनाली ने लिखा- मैं काम पर लौटते हुए बहुत गौरवान्वित महसूस कर रही हूं. मुझे नहीं लगता है कि शब्द इस बात को बयां कर पाएंगे कि मैं काम पर लौटते हुए कितना ज्यादा अच्छा महसूस कर रही हूं.

एक्ट्रेस ने लिखा, "कैमरा को दोबारा फेस करना और जिन हाव भावों की जरूरत है उन्हें दिखाना. पिछले कुछ महीने से मेरी भावनाएं जैसे मरती सी जा रही थीं. ऐसी भावनाएं व्यक्त करना अच्छा लगता है जो कि आपके काम को चाहिए. यह वैसा दिन है जो मेरी मदद कर रहा है. #SwitchOnTheSunshine #OneDayAtATime.

Advertisement

पिछले कुछ वक्त में सोनाली पढ़ने लिखने से लगातार जुड़ी रही हैं और उन्होंने एक बुक क्लब फैसिलिटी शुरू की है. जाहिर तौर पर एक्ट्रेस ने कैंसर से जंग जीतकर जिस तरह दोबारा वापसी की है इससे उन्होंने अपने फैन्स को यह मैसेज भी दिया है कि जिंदगी में कभी हार नहीं माननी चाहिए. वर्क फ्रंट की बात करें तो फैन्स को भी अब इंतजार होगा कि सोनाली कब उन्हें पर्दे पर नजर आएंगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »