संजय बोले-कोई छवि बदलने के लिए 25-30 करोड़ रुपए खर्च नहीं करेगा

संजय दत्त का संजू रिलीज होने के बाद पहला इंटरव्यू.

Advertisement
संजय दत्त संजय दत्त

महेन्द्र गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 12 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 7:56 AM IST

अपनी बायोपिक संजू रिलीज होने के बाद संजय दत्त ने पहली बार कोई इंटरव्यू दिया. उन्होंने 'आज तक' के साथ खास बातचीत की. संजय दत्त ने कहा कि रणबीर कपूर ने कमाल का काम किया है. उन्होंने परदे पर उनकी भूमिका जबर्दस्त निभाई. रणबीर को मैंने बहुत छोटी उम्र में देखा. वह काफी समय मेरे साथ जिम में रहे.

संजय ने कहा कि संजय दत्त एक अच्छा इंसान हैं, जिसने कुछ गलतियां भी कीं.  उन्होंने कहा कि मैं अब सोच समझकर फिल्में कर रहा हूं. एक समय मेरी जिंदगी में ऐसा आया जब मैंने खुदकुशी का सोच लिया था. उनकी जिंदगी में काफी कुछ गड़बड़ चल रहा था.

Advertisement

संजय दत्त ने उन आरोपों के जवाब भी दिए, जिनमें कहा जा रहा है कि राजकुमार हिरानी ने उनकी छवि बदलने के लिए संजू बनाई. संजय दत्त ने कहा कि कोई किसी की छवि बदलने के लिए 25-30 करोड़ रुपए खर्च नहीं करेगा.

संजय ने 308 गर्लफ्रेंड होने के फिगर पर कहा कि जब हिरानी ने उनसे पूछा कि तुम्हारी गर्लफ्रेंड कितनी गर्लफ्रेंड हैं? इसके जवाब में उन्होंने कहा था कि उनकी 308 गर्लफ्रेंड हैं.

एक सवाल के जवाब में संजय ने कहा कि जेल ने उनकी जिंदगी काफी बदल दी. उन्हें अब बर्थडे बगैरा सेलिब्रेट करना पसंद नहीं है. अब वे काफी धार्मिक हो गए हैं. उन्होंने ऋगवेद, श‍िवपुराण, सामवेद आदि पढ़े हुए हैं.

बता दें कि रिलीज के पहले दिन से ही कई रिकॉर्ड धवस्त करती आ रही संजू की कमाई को लेकर ये अनुमान लगाया जा रहा है कि ये फिल्म दूसरे मंगलवार को 8.40 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है. जिसके चलते रिलीज के 12 दिन बाद फिल्म की कमाई 283.18 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »