सलमान की कपिल को सलाह, कहा- स्टारडम को काबू में रखें

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच हुए विवाद में अब तक कोई भी बीच में नहीं आया लेकिन बॉलीवुड के दबंग खान सलमान ने कपिल को इस मामले में एक नसीहत दी है...

Advertisement
कपिल के शो में सलमान खान कपिल के शो में सलमान खान

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 25 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 9:06 AM IST

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच हुई लड़ाई ने कपिल के स्टारडम पर सवाल खड़े कर दिए हैं. विवाद इस कदर बढ़ गया है कि सुनील के साथ ही कई और टीम मेंबर्स ने भी कपिल के शो को अलविदा कहने का मन बना लिया है. हाल में सलमान खान के कपिल के इस मामले में उन्हें एक सलाह दी है.

Advertisement

सलमान खान और कपिल के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है और अपनी फिल्म की प्रमोशन के लिए अक्सर ही सलमान को कपिल के शो में देखा जा सकता है. हाल में एक इंटरव्यू के दौरान सलमान ने कहा कि अपने स्टारडम को काबू में रखना बहुत जरूरी है.

सलमान ने बातचीत के दौरान कहा कि वह अपने करियर के उस मुकाम पर हैं जहां पर अक्सर लोग उनकी हां में हां मिलाते हैं. ऐसे में कई बार समझ में नहीं आता कि आप सही दिशा में जा रहे हैं या गलत. इसलिए मैं अपने परिवार और दोस्तों की बात पर बहुत गौर देता हूं. क्योंकि वही लोग हैं जो मुझे जमीन पर टिका कर रखते हैं और हवा में उड़ने नहीं देते.

सलमान ने आगे कहा कि मैं तो ऐसा इंसान हूं जो जरा सी बात पर भी खुश हो जाता है. लेकिन मेरे परिवार ने मुझे कि मैंने ये चीज बहुत गलत कर दी है या मुझे ये नहीं करना चाहिए था. अगर कपिल शर्मा सुन रहे हैं तो उन्हें सलमान जैसे बड़े स्टार की बात को समझना और उसे अपनी जिंदगी में अपनाने की खास जरुरत है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement