शाहरुख को देखने के चक्कर में हुई थी फैन की मौत, कोर्ट ने 'रईस' को भेजा समन

फिल्म 'रईस' के प्रमोशन के लिए ट्रेन यात्रा के दौरान वडोदरा रेलवे स्टेशन में शाहरुख खान को देखने में मची भगदड़ के दौरान के फैन की मौत हो गई थी. इस मामले में अब कोर्ट ने शाहरुख को समन भेजा है. 

Advertisement
शाहरुख खान शाहरुख खान

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 28 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 8:45 PM IST

बॉलीवुड में इस साल 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली फिल्म 'रईस' ने यूं तो दर्शकों के दिल में तो जगह बनाई ही लेकिन किंग खान इस फिल्म को लेकर विवादों से भी घि‍रे. प्रमोशन के लिए ट्रेन में यात्रा के दौरान वडोदरा रेलवे स्टेशन में मची भगदड़ में उनके एक फैन की मौत हो गई थी. अब इस मामले में शाहरुख खान के खिलाफ कोर्ट ने समन जारी किया है.

Advertisement

बता दें कि वडोदरा रेलवे स्टेशन में मची भगदड़ फहरीद खान पठान की 23 जनवरी को दिल का दौरा पड़ने मौत हो गई थी. मामले को लेकर कोर्ट ने शाहरुख और उनकी फिल्म के सह निर्माता एक्सेल एंटरटेनमेंट से अपने बयान दर्ज कराने को कहा गया है. युवा कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने 17 फरवरी को स्थानीय अदालत में आवेदन देकर पुलिस को शाहरुख के खिलाफ शिकायत दर्ज करने का निर्देश देने की मांग की थी.

पुलिस उपाधीक्ष रेलवे ने तरुण भनोट ने कहा है कि हमने शाहरुख और फिल्म के सह निर्माता एक्सेल एंटरटेनमेंट को सम्मन जारी किया है जिन्होंने एक ट्रेन में फिल्म के प्रचार के लिए रेलवे से अनुमति मांगी थी. हमने उन्हें अपने बयान सौंपने के लिए सात दिन का वक्त दिया है.

दो मार्च को एक न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने यहां राजकीय रेलवे पुलिस को 45 दिन के भीतर इस घटना की जांच रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया था.

Advertisement

तरुण भनोट के अनुसार, खान को सलाह दी जाती है कि वह पुलिस के सामने एक सप्ताह में पेश होकर अपना पक्ष रखें.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement