रोल परफेक्शन के लिए विदेश में प्रियंका ने कटवाए बाल

प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में अपने खूबसूरत बाल कटवा दिए हैं. जानें इसके पीछे क्या है वजह....

Advertisement
प्रियंका चोपड़ा प्रियंका चोपड़ा

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 15 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 3:36 PM IST

बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों क्वांटिको के तीसरे सीजन की तैयारियों में बिजी हैं. इसमें पॉपुलर किरदार एलेक्श पारिश का रोल निभा रहीं पिकी चॉप्स ने शो को तीसरे सीजन के लिए अपने खूबसूरत बाल कटवा दिए. प्रियंका के नाम पर बने कुछ फैन क्लब ने कटे बालों की फोटो शेयर की है. हालांकि यह तय नहीं कि ये प्रियंका के ही बाल हैं.

Advertisement

इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, बाय-बाय लॉन्ग हेयर...सीजन-3 में एलेक्स पारिश के लुक के बारे में आपको बहुत जल्द पता चल जाएगा. अब तो फैंस भी प्रियंका का यह नया लुक देखने को बेसब्र हैं.

हॉलीवुड की इस पॉपुलर सीरीज के तीसरे पार्ट में प्रियंका अब तक के सबसे अलग अंदाज में नजर आने वाली हैं. रोल के परफेक्शन के लिए प्रियंका द्वारा उठाए गए कदम ने एकबार फिर से साबित किया है कि वो अपने काम को पूरी ईमानदारी और मेहनत से करती हैं.

हिट सीरीज क्वांटिको पार्ट-3 की शूटिंग के लिए वह इन दिनों न्यूयॉर्क से लॉस एंजेलिस के खूब चक्कर काट रही हैं. इसकी दोनों सीरीज को विदेश में ही नहीं बल्कि भारत में भी लोगों ने खूब पसंद किया. प्रियंका एलेक्स पारिश का रोल निभाकर घर-घर में पॉपुलर हो गई हैं.

Advertisement

वह आजकल अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट में ही बिजी हैं. बाजीराव मस्तानी के बाद वह किसी बॉलीवुड फिल्म में नहीं दिखी हैं. हाल ही में चर्चा थी कि प्रियंका ने अमृता प्रीतम और साहिर लुधियानवी पर बनने जा रही भंसाली की फिल्म साइन की है. लेकिन यह महज अफवाह निकली.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement