यौन शोषण मामले में एक्टर जितेंद्र की मुश्किलें बढ़ीं, कजिन ने कराई FIR दर्ज

गुजरे जमाने के बेहतरीन अभिनेताओं में शुमार जितेंद्र एक बड़ी मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं. पिछले दिनों उनके खिलाफ यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगा था.

Advertisement
जितेंद्र जितेंद्र

ऋचा मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 07 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 2:16 PM IST

गुजरे जमाने के बेहतरीन अभिनेताओं में शुमार जितेंद्र एक बड़ी मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं. पिछले दिनों उनके खिलाफ यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगा था. अब इस मामले में एक्टर के खिलाफ शिमला पुलिस ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है. एक्टर के खि‍लाफ यह केस किसी और ने नहीं बल्कि उनकी अपनी कजिन ने दर्ज कराया है.

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पिछले महीने फरवरी में एक महिला ने हिमाचल प्रदेश के डीजीपी एसआर मार्डी को एक मेल किया था. इस मेल में जितेंद्र के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज करने को कहा था. महिला ने बताया उस समय जितेंद्र का असली नाम रवि कपूर था.

इस मामले को लेकर शिमला के एसपी उमापति जामवाल ने इंडियन एक्सप्रेस से इस केस से जुड़ी अपडेट साझा की हैं. जामवाल ने कहा है कि आईपीसी की धारा 354 के तहत छोटा शिमला पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है. एसपी ने कहा कि हमें पीड़ित महिला का ईमेल मिला जिसके बाद महिला से लिखित में शिकायत दर्ज कराई गई. इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि जल्द ही महिला का बयान रिकॉर्ड किया जाएगा.

Advertisement

पिछले दिनों एक्टर की कजिन ने शिकायत दर्ज कराने के साथ गिरफ्तारी की मांग भी की थी. जितेंद्र और उनकी कजिन से जुड़ा ये मामला लगभग 47 साल पुराना है. उस दौरान एफआईआर दर्ज करने वाली महिला 18 साल की थी और एक्टर की उम्र 28 की. 

जितेंद्र की कथ‍ित कजिन ने  यह भी कहा क‍ि 'मुझे इस घटना को बताने में सालों लग गए. इसकी हिम्मत मुझे इन दिनों चल रहे फेमिनिस्ट अवेयरनेस कैंपेन  #METOO की वजह से मिली. इस आंदोलन की वजह से दुनिया की लाखों पीड़ितों को अपनी बात सामने रखने की हिम्मत मिली है. इस तरह के कैंपेन के चलते परिवार और रिश्तेदारों द्वारा यौन उत्पीड़न का शिकार होने वाले पीड़ितों में अब उम्मीद की किरण जागी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement